ऑटो न्यूज़

इस कंपनी ने अपनी कारों पर दिया 2 लाख रुपये तक डिस्काउंट, लूट लें मौका

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 9, 2023, 04:27 PM IST

फ्रांस की वाहन निर्माता Citroen ने C3 और C5 पर 2 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया है जिसका फायदा ग्राहकों को 31 मार्च 2023 तक मिलने वाला है. अनुमान है कि अप्रैल 2023 से सभी कंपनियां वाहनों की कीमत बढ़ाएंगी.

Image

सिट्रॉएन ने मार्च 2023 में अपनी कारों पर जोरदार डिस्काउंट देने का ऐलान कर दिया है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सिट्रॉएन कारों पर बंपर डिस्काउंट
  • 31 मार्च 2023 तक मिलेगा फायदा
  • अप्रैल में महंगी हो़ सकती हैं गाडियां!

Citroen India Offering Bumper Discounts: होली आते ही यानी मार्च 2023 में सभी निर्माता अपनी कारों पर छप्पर फाड़ देने लगती हैं ताकि ग्राहकों को त्यौहारी सीजन में फायदा पहुंचाया जा सके. देश में सभी बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां बीते कुछ साल से नया वित्त वर्ष शुरू होते ही अपनी कारों की कीमतें बढ़ा देती हैं. हालांकि कीमत बढ़ने का जहां अनुमान लगाया जा रहा है, वहीं इस महीने ग्राहकों के पास सस्ती कार खरीदने का विकल्प उपलब्ध है. सिट्रॉएन ने मार्च 2023 में अपनी कारों पर जोरदार डिस्काउंट देने का ऐलान कर दिया है. ये सभी ऑफर्स अलग-अलग मॉडल्स और डीलरशिप पर भिन्न होंगे.

31 मार्च तक मिला फायदा

फ्रांस की वाहन निर्माता सिट्रॉएन ने सी3 पर 50,000 रुपये तक बेनिफिट देने के साथ ही कार पर अलग से 100 फीसदी ऑन-रोड फंडिंग दी है. सिट्रॉएन सी5 की बात करें तो एसयूवी के 2022 मॉडल पर कंपनी ने 2 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया है. कंपनी ने ग्राहकों को ये फायदा 31 मार्च 2023 तक मुहैया कराया है और दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक अपनी नजदीकी सिट्रॉएल डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं. बता दें कि हालिया लॉन्च ई-सी3 इलेक्ट्रिक कार पर कोई ऑफर नहीं दिया गया है.

कितनी दमदार हैं दोनों कारें

सिट्रॉएन सी3 को दो वेरिएंट्स - लिव और फील में बेचा जा रहा है जिन्हें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड और 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए गए हैं. सी5 के साथ 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 171 बीएचपी ताकत और 400 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने सी5 को सिर्फ फुली लोडेड वेरिएंट में पेश किया है जिसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. भारतीय मार्केट में इन कारों का मुकाबला बहुत जोरदार हो रहा है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article