Citroen ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार E-C3, बजट में कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 27, 2023, 07:39 PM IST

Citroen India ने देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार E-C3 लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये रखी गई है. भारत में इसका सीधा मुकाबला Tata Tiago EV से है जिससे ये कुछ महंगी है.

KEY HIGHLIGHTS
  • सिट्रॉएन ई-सी3 इलेक्ट्रिक हुई लॉन्च
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.50 लाख
  • टाटा टिआगो ईवी से करेगी मुकाबला

Citroen E-C3 Launched In India: फ्रांस की कार निर्माता कंपनी सिट्रॉएन ने सी5 और सी3 लॉन्च करने के बाद अब भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-सी3 ईवी लॉन्च कर दी है. सी3 पर आधारित इस इलेक्ट्रिक हैचबैक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये रखी गई है और कंपनी ने इसे चार वेरिएंट्स - लिव, फील, फील वाइब पैक और फील डुअल टोन वाइब पैक में पेश किया है. कार के टॉप मॉडल की कीमत 12.43 लाख रुपये तक जाती है. इसका सीधा मुकाबला टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टिआगो ईवी से होने वाला है, हालांकि ये इससे कुछ महंगी है.

New Citroen ec3 Launched In India

सी3 पर आधारित इस इलेक्ट्रिक हैचबैक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये रखी गई है

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

सिट्रॉएन ई-सी3 ईवी के साथ 29.2 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जिसकी मदद से सिंगल चार्ज में 320 किमी तक कार को चलाया जा सकता है. कार में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 57 पीएस ताकत और 143 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करती है. 6.8 सेकंड में ही 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने वाली ये ईवी 107 किमी/घंटा टॉप स्पीड पर चलाई जा सकती है. कंपनी का दावा है कि डीसी फास्ट चार्जर से करीब 1 घंटे में कार की बैटरी 10-80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है.

End of Feed