ऑटो न्यूज़

Citroen Basalt की डिलीवरी भारत में हुई शुरू, इस वेरिएंट की सबसे ज्यादा डिमांड

Citroen Basalt Delivery Begins: सिट्रॉएन इंडिया ने ग्राहकों को हालिया लॉन्च बसाल्ट कूपे एसयूवी की डिलीवरी ग्राहकों को देना शुरू कर दी है। बसाल्ट कूपे एसयूवी की इंट्रोडक्टरी कीमत 7.99 लाख रुपये है जो बेहद आकर्षक है। 31 अक्टूबर 2024 तक कार की बुकिंग कराने वालों को ही इस कीमत पर ये कार उपलब्ध होगी।

Image

अब तक हुई कुल बुकिंग का 60 से ज्यादा हिस्सा एसयूवी के मैक्स वेरिएंट के लिए आया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सिट्रॉएन बसाल्ट की डिलीवरी शुरू
  • दिल्ली में पहले ग्राहक को मिली कार
  • मैक्स वेरिएंट की सबसे ज्यादा मांग

Citroen Basalt Delivery Begins: सिट्रॉएन इंडिया ने ग्राहकों को हालिया लॉन्च बसाल्ट कूपे एसयूवी की डिलीवरी ग्राहकों को देना शुरू कर दी है। कंपनी ने पहली कार दिल्ली में अपने ग्राहक को डिलीवर की है। बता दें कि तक हुई कुल बुकिंग का 60 से ज्यादा हिस्सा एसयूवी के मैक्स वेरिएंट के लिए आया है। सिट्रॉएन इंडिया ने बसाल्ट कूपे एसयूवी की इंट्रोडक्टरी कीमत 7.99 लाख रुपये रखी है जो बेहद आकर्षक है। 31 अक्टूबर 2024 तक कार की बुकिंग कराने वालों को ही इस कीमत पर ये कूपे एसयूवी उपलब्ध होगी। दिखने में ये बहुत कुछ आगामी टाटा कर्व एसयूवी जैसी भी है।

बाकी सभी वेरिएंट्स के दाम

सिट्रॉएन इंडिया ने अब अपनी हालिया लॉन्च बसाल्ट एसयूवी के सभी वेरिएंट्स की कीमत बता दी है। इसके बेस वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है। इसके बाद 1.2 प्लस वरेएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये है, वहीं 1.2 टर्बो प्लस वेरिएंट की कीमत 11.49 लाख रुपये है। 1.2 टर्बो एटी प्लस की कीमत 12.79 लाख रुपये रखी है। 1.2 टर्बो मैक्स की कीमत 12.28 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल 1.2 टर्बो एटी मैक्स की एक्सशोरूम कीमत 13.62 लाख रुपये रखी गई है। इसके साथ 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिले हैं, वहीं बॉडी क्लैडिंग भी इसे काफी आकर्षक बनाती है जो मैट फिनिश में आई है।

फीचर्स और एक्विपमेंट्स

सिट्रॉएन बसाल्ट के साथ सी3 एयरक्रॉस की अंडरपिनिंग्स मिली हैं, वहीं इसकी झुकती हुई रूफलाइन इसके पिछले हिस्से में लगे स्पॉइलर तक जाती है। टेललाइट एलईडी जैसी दिखती है, लेकिन ये पारंपरिक लाइट बल्ब वाली है। इसे 5 रंगों - पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लैटिनम ग्रे, गार्नेट रेड और कॉस्मो ब्लू में उपलब्ध कराया गया है। केबिन में झांकें तो अच्छी डिजाइन वाले डैशबोर्ड पर 10.25-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन, 7-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, 15 वाट वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले जैसे कई फीचर्स मिले हैं।

सनरूफ नदारद, दमदार इंजन

भारत में ग्राहकों को फिलहाल एसयूवी के साथ सनरूफ बहुत पसंद आ रही है, हालांकि सिट्रॉएन ने बसाल्ट के साथ पैनोरमिक सनरूफ नहीं दी है। ये फीचर टाटा कर्व के साथ मिलने वाला है। कंपनी ने इस कूपे एसयूवी के साथ 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है जो 81 बीएचपी ताकत और 115 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। ये 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी बसाल्ट को मिला जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। ये दमदार इंजन 108 बीएचपी ताकत और 195 से 210 एनएम तक पीक टॉर्क जनरेट करता है। दावा है कि ये 19.5 किमी/लीटर तक माइलेज देता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article