ऑटो न्यूज़

Citroen की सबसे सस्ती कार C3 की कीमत में इजाफा, जानें नए शुरुआती दाम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 13, 2023, 07:41 PM IST

Citroen C3 ने अपनी सबसे सस्ती कार C3 हैचबैक की कीमत में 18,000 रुपये तक इजाफा कर दिया है. कंपनी मार्च में ग्राहकों को अपनी कारों पर जोरदार ऑफर्स भी दे रही है, यानी अभी इसकी बुकिंग आपको घाटा नहीं फायदा पहुंचाएगी.

Image

कंपनी ने सस्ती सी3 के दाम में 18,000 रुपये तक इजाफा कर दिया है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सिट्रॉएन ने बढ़ाई C3 की कीमत
  • 18,000 रुपये तक बढ़े कार के दाम
  • मार्च में मिल रहे जोरदार ऑफर्स

Citroen C3 Prices Hiked Again: फ्रांस की वाहन निर्माता सिट्रॉएन ने भारत में अपनी सबसे सस्ती कार सी3 की कीमत में इजाफा कर दिया है और अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो बजट बढ़ा लें. कंपनी ने सस्ती सी3 के दाम में 18,000 रुपये तक इजाफा कर दिया है, हालांकि कार के टर्बो वेरिएंट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि इसी साल इस कार की कीमत में किया गया ये दूयरा इजाफा है. अब इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.16 लाख रुपये हो चुकी है जो जुलाई 2022 में लॉन्च के समय 5.71 लाख रुपये थी. टॉप मॉडल के लिए कीमत 7.38 लाख रुपये तक जाती है.

31 मार्च तक मिला फायदा

अगर आप अभी इस कार की बुकिंग कराते हैं तो आपको घाटा नहीं बल्कि फायदा होगा. सिट्रॉएन ने सी3 पर 50,000 रुपये तक बेनिफिट देने के साथ ही कार पर अलग से 100 फीसदी ऑन-रोड फंडिंग दी है. सिट्रॉएन सी5 की बात करें तो एसयूवी के 2022 मॉडल पर कंपनी ने 2 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया है. कंपनी ने ग्राहकों को ये फायदा 31 मार्च 2023 तक मुहैया कराया है और दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक अपनी नजदीकी सिट्रॉएल डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं. बता दें कि हालिया लॉन्च ई-सी3 इलेक्ट्रिक कार पर कोई ऑफर नहीं दिया गया है.

कितनी दमदार हैं दोनों कारें

सिट्रॉएन सी3 को दो वेरिएंट्स - लिव और फील में बेचा जा रहा है जिन्हें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड और 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए गए हैं. सी5 के साथ 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 171 बीएचपी ताकत और 400 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने सी5 को सिर्फ फुली लोडेड वेरिएंट में पेश किया है जिसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. भारतीय मार्केट में इन कारों का मुकाबला बहुत जोरदार हो रहा है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article