Citroen C3 Aircross के लॉन्च की टाइमलाइन और बुकिंग की जानकारी का खुलासा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 1, 2023, 12:09 PM IST

Citroen India ने नई C3 Aircross की बुकिंग और लॉन्च की जानकारी का खुलासा कर दिया है। ये नई दमदार हैचबैक त्यौहारों के सीजन में लॉन्च की जाने वाली है, वहीं सितंबर 2023 से कंपनी इसकी बुकिंग शुरू करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
Citroen C3 Aircross बुकिंग
त्यौहारों के सीजन में लॉन्च होगी
मिलेगा दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन

Citroen C3 Aircross SUV: सिट्रॉएन इंडिया ने नई सी3 एयरक्रॉस से भारतीय मार्केट में पर्दा हटा लिया है। नई कार की बिक्री त्यौहारों के सीजन में कंपनी शुरू करने वाली है। यह असल में सी3 हैचबैक का मिडसाइज एसयूवी वर्जन है जो दिखने में बहुत कुछ सी3 जैसी ही है। कुल मिलाकर इसे सी3 की कजिन कहा जा सकता है। इस नई एसयूवी के 90 प्रतिशत पुर्जे भारत में ही बनाए गए हैं, यही वजह है कि कंपनी ने सी3 एयरक्रॉस को भारत में इंजीनियर्ड और डेवेलप्ड बनाता है। कंपनी ने इस एसयूवी को 5 प्लस टू सीटिंग व्यवस्था में लॉन्च किया है।

Citroen C3 Aircross Launch Timeline And Booking Status

यह असल में सी3 हैचबैक का मिडसाइज एसयूवी वर्जन है जो दिखने में बहुत कुछ सी3 जैसी ही है

सितंबर में शुरू होगी बुकिंग

कंपनी ने हाल में जानकारी दी है कि नई सी3 एयरक्रॉस की बिक्री सितंबर 2023 से शुरू की जाने वाली है। सिट्रॉएन आरामदायक केबिन के लिए मशहूर है और इस कार की सीट्स भी काफी कम्फर्टेबल हैं। इसे 5-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इसके ज्यादातर पुर्जे लोकल होने का मतलब है कंपनी इसे बहुत आकर्षक कीमत पर लॉन्च करने वाली है। कार का केबिन आधुनिक नजर आया है जो हाइटेक फीचर्स से लैस होगा, इसके अलावा कार में जोरदार लुक वाले 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

End of Feed