ग्राहकों को फूटे आंख नहीं सुहा रही ये SUV, मुट्ठी भर ग्राहक नहीं जुटा पाई कंपनी

Citroen Basalt SUV Sales: कंपनी ने सी3 लाइनअप को नए और बेहतर फीचर्स से अपडेट किया, इसके अलावा बहुत आकर्षक कीमत पर बसाल्ट एसयूवी को लॉन्च किया है। इसके बावजूद सिट्रॉएन कारें ग्राहकों का दिल नहीं जीत पा रही हैं। नवंबर में कंपनी ने भारत में कुछ 500 से ज्यादा यूनिट बेची हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्राहकों को तरस गई सिट्रॉएन इंडिया
  • नवंबर में बिकी सिर्फ 47 बसाल्ट SUV
  • किसी शहर नहीं, पूरे देश का आंकड़ा

Citroen Basalt SUV Sales: दुनिया की सबसे पुरानी कार निर्माताओं में एक है और भारतीय मार्केट में पैर जमाने का ये भरपूर प्रयास कर रही है। हालांकि इसका परिणाम बुरे से और बुरा होता जा रहा है। कंपनी ने सी3 लाइनअप को नए और बेहतर फीचर्स से अपडेट किया, इसके अलावा बहुत आकर्षक कीमत पर बसाल्ट एसयूवी को लॉन्च किया है। इसके बावजूद सिट्रॉएन कारें ग्राहकों का दिल नहीं जीत पा रही हैं। नवंबर में कंपनी ने भारत में कुछ 500 से ज्यादा यूनिट बेची हैं। हालात ये हैं कि पिछले महीने पूरे देश में सिट्रॉएन बसाल्ट की सिर्फ 47 यूनिट ही बिक पाई हैं।

Citroen Basalt SUV Sales

नवंबर में कंपनी ने भारत में कुछ 500 से ज्यादा यूनिट बेची हैं

फीचर्स और एक्विपमेंट्स

सिट्रॉएन बसाल्ट के साथ सी3 एयरक्रॉस की अंडरपिनिंग्स मिली हैं, वहीं इसकी झुकती हुई रूफलाइन इसके पिछले हिस्से में लगे स्पॉइलर तक जाती है। टेललाइट एलईडी जैसी दिखती है, लेकिन ये पारंपरिक लाइट बल्ब वाली है। इसे 5 रंगों - पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लैटिनम ग्रे, गार्नेट रेड और कॉस्मो ब्लू में उपलब्ध कराया गया है। केबिन में झांकें तो अच्छी डिजाइन वाले डैशबोर्ड पर 10.25-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन, 7-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, 15 वाट वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले जैसे कई फीचर्स मिले हैं।

End of Feed