Citroen आज भारत में लॉन्च करेगी नई Basalt Coupe SUV, दिखने में Tata Curvv जैसी

New Citroen Basalt Launch Today: सिट्रॉएन इंडिया आज भारत में बिल्कुल नई बसाल्ट कूपे एसयूवी लॉन्च करने वाली है। दिखने में नई कार बहुत कुछ टाटा कर्व जैसी है और इसका मुकाबला भी इसी कार से होने वाला है। लॉन्च से पहले ही इसकी लगभग पूरी जानकारी सामने आ गई है और आज कीमतों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज लॉन्च होगी नई सिट्रॉएन बसाल्ट
  • दिखने में बहुत कुछ टाटा कर्व जैसी
  • लॉन्च से पहले लगभग पूरी जानकारी

New Citroen Basalt Launch Today: सिट्रॉएन इंडिया आज यानी 7 अगस्त 2024 को बिल्कुल नई बसाल्ट कूपे एसयूवी लॉन्च लॉन्च करने वाली है। दिखने में ये बहुत कुछ आगामी टाटा कर्व एसयूवी जैसी है जिसे भी आज भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। बसाल्ट सिट्रॉएन इंडिया की नई एसयूवी है जो दिखने में वाकई बहुत आकर्षक है। इसके साथ 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिले हैं, वहीं बॉडी क्लैडिंग भी इसे काफी आकर्षक बनाती है जो मैट फिनिश में आई है। लॉन्च से पहले ही इसकी लगभग पूरी जानकारी सामने आ गई है और आज कीमतों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

Citroen Basalt Coupe SUV Launch

दिखने में ये बहुत कुछ Tata Curvv जैसी है जिसे भी आज भारत में लॉन्च किया जाने वाला है

फीचर्स और एक्विपमेंट्स

सिट्रॉएन बसाल्ट के साथ सी3 एयरक्रॉस की अंडरपिनिंग्स मिली हैं, वहीं इसकी झुकती हुई रूफलाइन इसके पिछले हिस्से में लगे स्पॉइलर तक जाती है। टेललाइट एलईडी जैसी दिखती है, लेकिन ये पारंपरिक लाइट बल्ब वाली है। इसे 5 रंगों - पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लैटिनम ग्रे, गार्नेट रेड और कॉस्मो ब्लू में उपलब्ध कराया गया है। केबिन में झांकें तो अच्छी डिजाइन वाले डैशबोर्ड पर 10.25-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन, 7-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, 15 वाट वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले जैसे कई फीचर्स मिले हैं।

End of Feed