Citroen C3 ऑटोमैटिक की कीमत का हुआ खुलासा, मिला 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स

New Citroen C3 Automatic Price: सिट्रॉएन इंडिया ने अगस्त 2024 में नई सी3 ऑटोमैटिक से पर्दा हटाया था, अब कंपनी ने इसकी कीमत भी बता दी है। नई ऑटोमैटिक हैचबैक में दिलचस्पी रखने वाले 10 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इसे खरीद सकते हैं। कंपनी ने अगस्त 2024 से ही इस कार की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिट्रॉएन सी3 ऑटोमैटिक की कीमत
  • 10 लाख रुपये शुरुआती दाम पर लॉन्च
  • अगस्त 2024 से जारी कार की बुकिंग

New Citroen C3 Automatic Price: सिट्रॉएन इंडिया ने नई सी3 ऑटोमैटिक हैचबैक अगस्त 2024 में पेश की थी, अब कंपनी ने इसकी कीमतों की घोषणा कर दी है। नई सिट्रॉएन सी3 ऑटोमैटिक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10 लाख रुपये रखी गई है। मैनुअल ट्रांसमिशन में कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.16 लाख रुपये रखी है जो टॉप मॉडल के लिए 9.42 लाख तक जाती है। सिट्रॉएन ने अब सी3 के साथ वो फीचर्स दिए हैं जो इसकी बड़ी बहन सी3 एयरक्रॉस के साथ मिलते हैं। इस हैचबैक में जो सबसे बड़ा बदलाव मिला है वो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है।

Citroen C3 Automatic Price Announced

इस ैचैक सबसे बड़ा दल िला है ऑटोमैटिक ्रांसमिशन है

नए में क्या-क्या मिला

2024 मॉडल सिट्रॉएन सी3 दिखने में पिछले मॉडल जैसी ही है, इसमें ज्यादातर बदलाव केबिन में हुए हैं। नई हैचबैक के टॉप मॉडल में अब प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप मिले हैं। इसके अलावा हुए मामूली बदलाव में इलेक्ट्रिक विंग मिरर शामिल है जिसके साथ अब इंडिकेटर दिए गए हैं। हालांकि ये फीचर भी आपको टॉप वेरिएंट में ही देखने को मिलेगा। इंटीरियर पर नजर डालें तो नई सी3 को अब 7.0-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी शाइन वेरिएंट के साथ दिए गए हैं। ये कार अब 6 एयरबैग्स के साथ उपलब्ध होगी।

End of Feed