Tata Cars Discount: क्या आप एक नई कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं और सेफ्टी के साथ-साथ जबरदस्त फीचर्स से लोडेड टाटा की कारें आपकी पहली चॉइस हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल जून 2024 में टाटा के विभिन्न डीलरशिप स्टोर्स टाटा की कारों पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट प्रदान कर रहे हैं। टाटा की सफारी, हैरियर और नैक्सॉन जैसी कारों के साथ-साथ टाटा टियागो पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ध्यान रहे, अलग-अलग शहरों में कार के स्टॉक्स पर भी निर्भर करेगा कि आपको डीलरशिप द्वारा कितना डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही यह भी ध्यान रहे कि 2024 में बनी कारों पर ही डिस्काउंट दिया जाएगा। आइये जानते हैं कि टाटा की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिलेगा?
टाटा मोटर्स
टाटा टियागो: टाटा टियागो पर इस वक्त 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कार के पेट्रोल मॉडल पर 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और साथ ही 20,000 रुपये का स्क्रैप या फिर एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। कार के CNG वेरिएंट पर भी 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
टाटा टिगोर: टाटा की इस कार के पेट्रोल वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है जबकि CNG वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मौजूद है।
टाटा अल्ट्रोज: टाटा अल्ट्रोज के डीजल और पेट्रोल वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। वहीं कार के CNG वेरिएंट पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट मौजूद है।
टाटा नैक्सॉन: टाटा नैक्सॉन पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज या फिर स्क्रैप बोनस भी दिया जा रहा है।
टाटा हैरियर: टाटा हैरियर पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है और यह डिस्काउंट हैरियर के सभी वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है।
टाटा सफारी: टाटा सफारी कंपनी की 7 सीटर SUV है और कंपनी इस कार पर 30,000 रुपये तक का जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
