ऑटो न्यूज़

क्या सरकार हीरो इलेक्ट्रिक और ओकिनावा को भेजने वाली है रिकवरी नोटिस?

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 29, 2023, 11:45 AM IST

FAME II Subsidy पाने के लिए कुछ इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं ने लोकलाइजेशन प्रोग्राम का उल्लंघन किया है जिसकी जांच केंद्र सरकार ने कराई है। अब सरकार हीरो इलेक्ट्रिक और ओकिनावा को रिकवरी नोटिस भेज सकती है।

Image

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को फेम इंडिया स्कीम के दायरे में लाने के लिए नियमों का उल्लंघन किया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ईवी कंपनियों का रिकवरी नोटिस!
  • केंद्र सरकार जल्द भेज सकती है
  • सब्सिडी के लिए तोड़ीं गाइडलाइंस

Recovery Notice To EV Companies: इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी में नियमों के उल्लंघन को लेकर केंद्र सरकार अब सख्त रुख अपनाने वाली है। सरकार संभवतः दो कंपनियों को नोटिस भेजने वाली है जिनमें हीरो इलेक्ट्रिक और ओेकिनावा शामिल हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि हीरो इलेक्ट्रिक और ओकिनावा ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को फेम इंडिया स्कीम के दायरे में लाने के लिए नियमों का उल्लंघन किया है जिसके बाद उन्हें सरकार जल्द नोटिस भेज सकती है।

कौन से नियमों का हुआ उल्लंघन

जनकारी देते हुए लोगों ने बताया कि नियमों के उल्लंघन को लेकर जांच की गई है। इस जांच में सामने आया है कि ये दोनों कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में आयात किए पुर्जे लगा रहे हैं, यानी मेड-इन-इंडिया पुर्जों का बहुत कम इस्तेमाल हुआ है। लोकलाइजेशन प्रोग्राम का यहां उल्लंघन हुआ है जिसके लिए सभी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता प्रतिबद्ध हैं। रिकवरी नोटिस में इन कंपनियों से फेम 2 स्कीम के तरह दी गई सब्सिडी वापस मांगी जा सकती है।

विदेशी पुर्जों को बताया देसी?

पिछले साल पीटीआई ने एक रिपोर्ट में कहा था कि इन दोनों कंपनियों ने फेम 2 के अंतर्गत फेज्ड मेन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम की गाइडलाइंस का उल्लंघन किया है। रिपोर्ट में सामने आया है कि सब्सिडी पाने के लिए ये कंपनियां विदेशों से पुर्जे मंगाकर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में लगा रही हैं और उन्हें घरेलू उत्पादन वाले पुर्जे बता रही हैं। हीरो इलेक्ट्रिक और ओकिनावा के अलावा इस जांच में ओकाया ईवी, जितेंद्र न्यू ईवी टेक, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, रिवोल्ट इंटेलिकॉर्प, काइनेटिक ग्रीन एनर्जी और अन्य कई कंपनियों को भी शामिल किया गया था।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article