ऑटो न्यूज़

नई कार कुछ ही महीनों में बन जाएगी कबाड़, इन बातों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Car maintenance tips: कार खरीदना जितना आसान है, उसे लंबे समय तक नई जैसी बनाए रखना उतना ही समझदारी का काम है। सही देखभाल से न केवल कार की लाइफ बढ़ती है बल्कि खर्च भी कम होता है। कार को लंबे समय तक नई जैसी बने रहने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दे सकते हैं।

Image

इन गलतियों की वजह से नई कार बन सकती है कबाड़ (Photo : iStock)

Car maintenance tips: आज के समय में कार जरूरत और स्टेटस दोनों का हिस्सा बन चुकी है। नई चमचमाती कार हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती है। हालांकि, सही देखभाल न हो तो नई कार भी कुछ ही वर्षों में पुरानी लगने लगती है। वहीं, अगर आप कुछ छोटी-छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखें तो आपकी कार लंबे समय तक नई जैसी चमकदार बनी रह सकती है। इसके लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-

नियमित सर्विसिंग

समय पर इंजन ऑयल बदलवाना, फिल्टर की जांच और ब्रेक सिस्टम की सर्विस कार की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखती है। सर्विस शेड्यूल को नजरअंदाज करना आगे चलकर बड़े खर्च का कारण बन सकता है। कार लंबे समय तक चमचमाती रहे इसके लिए नियमित सर्विसिंग पर शुरुआत से ही ध्यान दें।

कार की सफाई

बाहर से गंदी कार न केवल खराब दिखती है, बल्कि पेंट पर जंग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं अंदर की सफाई से बदबू, बैक्टीरिया और सीट्स की घिसावट से बचाव होता है। इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार कार की सफाई करने पर ध्यान दें।

टायर और व्हील अलाइनमेंट

टायर और व्हील अलाइनमेंट पर ध्यान देना भी जरूरी है। सही टायर प्रेशर न सिर्फ माइलेज बढ़ाता है बल्कि टायर की लाइफ भी बढ़ाता है। गलत अलाइनमेंट से टायर जल्दी घिस जाते हैं और ड्राइविंग में भी परेशानी आती है।

ड्राइविंग स्टाइल

ड्राइविंग स्टाइल भी कार की लाइफ पर असर डालती है। ड्राइविंग के दौरान अचानक ब्रेक लगाने और तेज एक्सीलरेशन से बचें। स्मूद ड्राइविंग से इंजन, क्लच और ब्रेक लंबे समय तक सही रहते हैं।

सही पार्किंग और कार कवर

इसके अलावा, सही पार्किंग और कार कवर का इस्तेमाल कार को लंबे समय तक नई जैसे बनाए रखने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। धूप, बारिश और धूल से कार के पेंट और प्लास्टिक पार्ट्स जल्दी खराब होते हैं। अगर संभव हो तो हमेशा छायादार जगह पर पार्क करें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article