ऑटो न्यूज़

त्योहारी सीजन में खरीदेंगे कार! बैंक लोन लेने से पहले जानें 20/4/10 का फॉर्मूला, EMI की टेंशन से रहेंगे मुक्त

त्योहारी सीजन में कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको 20/4/10 का फॉर्मूला बता रहे हैं। इसे जानकार आप आसानी से कार खरीद पाएंगे।

Image

Car Buying (Istock)

देश में अभी त्योहारों का सीजन चल रहा है। अभी से लेकर धनतेरस और दिवाली तक मार्केट में चहल-पहल रहेगी। इस दौरान घर से लेकर कार की जबरदस्त बिक्री होती है। अगर आप इस त्योहारी सीजन में गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको EMI की टेंशन से मुक्त रहने का 20/4/10 का फॉर्मूला बता रहे हैं। अगर आप इस फॉर्मूला को फॉलो कर लेंगे तो आसानी से कार खरीदने से साथ हमेशा ईएमआई चुकाने की टेंशन से मुक्त भी रहेंगे।

क्या है 20/4/10 का फॉर्मूला?

आपको बता दें कि 20/4/10 का फॉर्मूला एक फाइनेंशियल टूल है जो आपको कार खरीदने के लिए बेहतर बजट बनाने में मदद करता है। इस फॉर्मूले को आइए उसको समझते हैं।

20% डाउन पेमेंट जरूर करें

फॉर्मूले में पहला 20 डाउन पेमेंट का है। यान अगर आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उस कार की कीमत का 20% या उससे अधिक डाउन पेमेंट जरूर करें। कभी भी 100% फाइनेंस पर कार नहीं खरीदें।

लोन की अवधि 4 साल रखें

अधिकांश बैंक कार लोन 5 से 7 साल के लिए ऑफर करते हैं। यह जानना जरूरी है कि आप जितनी लंबी अविध के लिए लोन लेंगे, उतना अधिक ब्याज चुकाना होगा। इसलिए कार लोन अधिकतम 4 साल के लिए ही लें। इससे आपको कम ब्याज देना पड़ेग और लोन जल्दी चुकाने में मदद मिलेगी।

इनकम का 10% से अधिक खर्च नहीं

आपकी कुल मासिक कार-संबंधी खर्च (जैसे लोन की EMI, ईंधन का खर्च और कार के रख-रखाव का खर्च) आपकी कुल मासिक आय के 10% से अधिक नहीं होनी चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो कभी भी EMI चुकाने में टेंशन नहीं होगी। आप आसानी से कार लोन चुका देंगे।

यह फॉर्मूला क्यों महत्वपूर्ण?

आमतौर पर देखा जाता है कि लोग अपनी बजट से बाहर जाकर कार खरीद लेते हैं। बाद में उनको ईएमआई, इंश्योरेंस रिन्यूअल, ईंधन भराने में परेशानी आती है। अगर आप इस फॉर्मूले को पालन करेंगे तो ये सारी परेशानी कभी भी आपको नहीं आएगी। आप टेंशन फ्री होकर अपनी नई कार का मजा ले पाएंगे।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article