EV की दुनिया में BYD का मास्टरस्ट्रोक, 10 मिनट में चार्ज होगी अब ईवी

BYD Blade Battery 2.0: इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की दुनिया में BYD ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। कंपनी ने अपनी 'ब्लेड बैटरी' (Blade Battery) की सेकंड जेनरेशन को पेश किया है, जो पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित, हल्की और पावरफुल है। इसके साथ ही, नई 'फ्लैश चार्जिंग' (Flash Charging) तकनीक ने चार्जिंग के समय को इतना कम कर दिया है कि अब ईवी को चार्ज करना स्मार्टफोन चार्ज करने जितना आसान होगा।

BYD Blade Battery 2.0: BYD की ओर से हाल ही में सेकंड जेनरेशन ब्लेड बैटरी और फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की गई है। कंपनी का दावा है कि इस टेक्नोलॉजी के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी दो परेशानियां स्लो चार्जिंग स्पीड और खराब लो-टेम्प्रेचर चार्जिंग परफॉर्मेंस खत्म हो जाती है। कंपनी ने इन तकनीकों के साथ चार्जिंग स्पीड को लेकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड सेट किया है। बैटरी को मात्र 5 मिनट में 10-70 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है, जबकि 9 मिनट में बैटरी 97 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। कंपनी का कहना है कि बैटरी को अत्यधिक ठंडे तापमान जैसे -30°C में भी 20% से 97% तक चार्ज होने में केवल 3 मिनट का अतिरिक्त समय लगता है।

2nd Generation Blade Battery

10 मिनट मे ंचार्ज होगी अब ईवी (Photo: iStock)

ब्लेड बैटरी (Blade Battery) क्या है

ब्लेड बैटरी एक लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) आधारित बैटरी है, जिसे BYD ने 29 वर्षों के रिसर्च और विकास के बाद तैयार किया है। यह बैटरी विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों और प्लग-इन हाइब्रिड कारों के लिए बनाई गई है और इसे अधिक सुरक्षित और स्टेबल बनाने के लिए अलग तरह की स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार के लिए दुनिया की सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय बैटरी है। इतना ही नहीं, इस खास बैटरी का इस्तेमाल कंपनी के कई इलेक्ट्रिक मॉडल्स में किया जा रहा है।

End of Feed