ऑटो न्यूज़

8 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी नई इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में 530 KM तक रेंज

New BYD eMax 7 Launch Date: चीन की वाहन निर्माता बीवायडी 8 अक्टूबर को भारत में नई इमैक्स 7 इलेक्ट्रिक एमपीवी लॉन्च करने वाली है। इसके साथ हाइटेक फीचर्स की भरमार मिलेगी, वहीं कंपनी ने दमदार बैटरी पैक से नई ईमैक्स 7 को लैस किया है। सिंगल चार्ज में इसे 530 किमी तक चलाया जा सकता है।

Image

भारतीय मार्केट के लिए इसका नाम ईमैक्स 7 रखा गया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • BYD ला रही नई इलेक्ट्रिक MPV
  • 8 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी
  • सिंगल चार्ज में 530 किमी तक रेंज

New BYD eMax 7 Launch Date: पॉपुलर कार ब्रांड बीवायडी यानी बिल्ड योर ड्रीम जल्द भारत में नई प्रीमियम एमपीवी लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है और इसकी बिक्री 8 अक्टूबर से भारत में शुरू होगी। विदेशी मार्केट में इसे एम6 नाम से बेचा जाता है, वहीं भारतीय मार्केट के लिए इसका नाम ईमैक्स 7 रखा गया है। इसमें मैक्स का मतलब सभी मायनों में बेहतर परफॉर्मेंस से है, वहीं 7 का मतलब छठीं से सातवीं जनरेशन में शिफ्ट से है। इस कार के साथ नए एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल, ताजा अगला हिस्सा और पिछला बंपर, नई ग्रिल के साथ सैटिन फिनिश और बिल्कुल नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। फेसलिफ्टेड एमपीवी के साथ चौड़ा टेलगेट और अपडेटेड एलईडी लाइट्स भी मिले हैं।

पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड

2024 मॉडल बीवायडी eMax 7 को खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं, इसके साथ 12.8-इंच टचस्क्रीन मिला है जिसने पहले वाले 10.2-इंच स्क्रीन की जगह ली है। इसके अलावा नई प्रीमियम एमपीवी के साथ नया स्टीयरिंग व्हील, नया गियर सिलेक्टर डायल और डुअल वायरलेस मोबाइल चार्जर दिए गए हैं। ध्यान रहे कि ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली एम6 के साथ पैनोरमिक सनरूफ, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड टेलगेट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलते हैं। ये फीचर्स भारत में भी कंपनी मुहैया कराने वाली है।

कितनी दमदार है इलेक्ट्रिक MPV

बीवायडी की एम6 पूरी तरह इलेक्ट्रिक एमपीवी है जो 55.4 किलोवाट-आर और 71.8 किलोवाट-आर बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है। हालांकि इलेक्ट्रिक मोटर पर कोई विकल्प नहीं मिलता है। भारतीय मार्केट आ रही नई eMax 7 के साथ कंपनी सिर्फ 71.7 किलोवाट-आर बैटरी पैक दे सकती है। इसका कम दमदार बैटरी पैक 94 बीएचपी ताकत और 180 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं 204 बीएचपी ताकत और 310 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। बता दें कि एक बार फुल चार्ज करने पर इन दोनों बैटरी पैक को क्रमशः 500 किमी और 530 किमी तक चलाया जा सकता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article