Tesla की हमशक्ल भारत में कर रही धमाल, 15 दिन में इतने लोगों ने बुक की BYD Seal

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 20, 2024, 06:05 PM IST

BYD Seal EV Bookings: BYD यानी बिल्ड योर ड्रीम चीन की वाहन निर्माता कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार सील लॉन्च की है। ये कार देश में 41 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च हुई है। कंपनी ने इसके लिए 500 बुकिंग हासिल कर चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • BYD की सील इलेक्ट्रिक सेडान
  • लॉन्च के 15 दिन बाद 500 बुकिंग
  • टेस्ला की हमशक्ल है ये नई कार

BYD Seal EV Bookings: बीवायडी यानी बिल्ड योर ड्रीम ने हाल ही अपनी तीसरी कार सील इलेक्ट्रिक सेडान भारत में लॉन्च की है। अब कंपनी ने लॉन्च के महज 15 दिन में इसके लिए 500 बुकिंग्स एक दिन में हासिल कर ली हैं। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 41 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 53 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने ई6 एमपीवी और एट्टो 3 एसयूवी के बाद सील भारत में लॉन्च की है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 1.25 लाख रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। अगर आप 31 मार्च से पहले ये बुकिंग करते हैं तो कई फायदे भी मिलेंगे, इनमें होम चार्जर का फ्री इंस्टालेशन, 3 किलोवाट पोर्टेबल चार्जिंग बॉक्स और 6 साल का रोडसाइड असिस्टेंस जैसे कई अन्य लाभ शामिल हैं।

BYD Seal Bookings In India

कंपनी ने लॉन्च के महज 15 दिन में इसके लिए 500 बुकिंग्स एक दिन में हासिल कर ली हैं

तीन वेरिएंट्स में हुई लॉन्च

बीवायडी सील इलेक्ट्रिक सेडान को तीन वेरिएंट्स - डायनामिक, प्रीमियम और परफॉर्मेंस में पेश किया गया है। इनकी एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 41 लाख, 45.55 लाख और 53 लाख रुपये रखी गई है। सील ईवी के साथ दो बैटरी विकल्प मिले हैं - 61.44 किलोवाट-आर और 82.56 किलोवाट-आर। इनमें से कम दमदार बैटरी पैक को सिंगल मोटर दी गई है जो 204 एचपी ताकत और 310 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। सिंगल चार्ज में ये 510 किमी तक रेंज देता है। दमदार बैटरी पैक 2-व्हील और 4-व्हील दोनों ड्राइव सिस्टम में आता है, ये 312 एचपी और 360 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। डुअल मोटर में ये 530 एचपी और 670 एनएम पावर जनरेट करता है।

End of Feed