BYD Seal EV पर मिल रहा बंपर दिवाली डिस्काउंट, 2.50 लाख तक कर सकेंगे सेविंग

BYD Seal Festive Discount: बीवायडी ने त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों तक इसका फायदा पहुंचाने के लिए 2.50 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया है। सील ईवी पर 2 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है, वहीं 50,000 रुपये कीमत वाला 3 साल का सर्विस और मेंटेनेंस पैकेज भी मुफ्त में दिया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • BYD Seal पर बंपर दिवाली डिस्काउंट
  • 2.50 लाख रुपये तक सेविंग कर सकेंगे
  • 2 लाख रुपये तक मिला कैश डिस्काउंट

BYD Seal Festive Discount: बीवायडी यानी बिल्ड योर ड्रीम ने भारत में अपनी तीसरी कार सील इलेक्ट्रिक सेडान मार्च 2024 में ही लॉन्च की है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 41 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 53 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों तक इसका फायदा पहुंचाने के लिए 2.50 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया है। सील ईवी पर 2 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है, वहीं 50,000 रुपये कीमत वाला 3 साल का सर्विस और मेंटेनेंस पैकेज भी मुफ्त में दिया जा रहा है। ये डिस्काउंट सील के परफॉर्मेंस वेरिएंट पर दिया जा रहा है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 51 लाख रुपये है।

BYD Seal Huge Festive Discount

सील ईवी पर 2 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है

तीन वेरिएंट्स में हुई लॉन्च

बीवायडी सील इलेक्ट्रिक सेडान को तीन वेरिएंट्स - डायनामिक, प्रीमियम और परफॉर्मेंस में पेश किया गया है। इनकी एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 41 लाख, 45.55 लाख और 53 लाख रुपये रखी गई है। सील ईवी के साथ दो बैटरी विकल्प मिले हैं - 61.44 किलोवाट-आर और 82.56 किलोवाट-आर। इनमें से कम दमदार बैटरी पैक को सिंगल मोटर दी गई है जो 204 एचपी ताकत और 310 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। सिंगल चार्ज में ये 510 किमी तक रेंज देता है। दमदार बैटरी पैक 2-व्हील और 4-व्हील दोनों ड्राइव सिस्टम में आता है, ये 312 एचपी और 360 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। डुअल मोटर में ये 530 एचपी और 670 एनएम पावर जनरेट करता है।

End of Feed