इस बार 500 kmph पार, बुगाटी जल्द ला रही है नई कार

फ्रेंच कार निर्माता कंपनी बुगाटी ने 8 साल पहले अपनी हाइपरकार चिरॉन को लॉन्च किया था। लॉन्च होने के बाद से ही चिरॉन ने कई रिकॉर्ड तोड़े और यह दुनिया की सबसे तेज कारों में से एक है और इसकी टॉप स्पीड लगभग 480 किलोमीटर प्रतिघंटा है। हाल ही में इस कार से संबंधित एक टीजर वीडियो लॉन्च किया गया है जिसमें कुछ बहुत ही खास जानकारी सामने आ रही है।

Bugatti New Car: फ्रेंच कार निर्माता बुगाटी की कारों को उनके रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। आज से 8 साल पहले बुगाटी ने अपनी हाइपरकार चिरॉन को लॉन्च किया था। लॉन्च होने के बाद चिरॉन ने बहुत से रिकॉर्ड भी तोड़े थे। अब एक बार फिर बुगाटी रिकॉर्ड तोड़ने के मूड में नजर आ रही है। 21 जून 2024 को बुगाटी अपनी नई कार से पर्दा उठाने वाली है। इस कार के लिए ही बुगाटी ने रिमाक ऑटोमोबिली से हाथ भी मिलाया है। अब कार को लोगों के सामने पेश करने से ऐन पहले बुगाटी ने एक टीजर वीडियो रिलीज किया है जिसमें कुछ बहुत ही खास देखने को मिल रहा है।

Bugatti New Car

इस बार 500 kmph पार, बुगाटी जल्द ला रही है नई कार

टीजर में क्या है खास?

बुगाटी द्वारा रिलीज किये गए टीजर में एक स्पीडोमीटर देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में कार की स्पीड 300 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पार जाती है और तब भी स्पीड वाली सुई आगे बढ़ती रहती है। हालांकि मीटर पर 300 किलोमीटर प्रतिघंटे के बाद स्पीड देखने को नहीं मिलती लेकिन माना जा रहा है कि बुगाटी की नई कार 500 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार हासिल करने की क्षमता से लैस होगी।

End of Feed