ऑटो न्यूज़

ज्यादा माइलेज देने वाली सस्ती कारें, कीमत 6 लाख रुपए से भी कम

Budget-Friendly Cars Under 6 Lakh: शहर में रोजाना की ड्राइविंग के लिए कार खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल अक्सर यही होता है कौन सी कार कम ईंधन खर्च करे और बजट में फिट हो? अगर आपका बजट 6 लाख रुपए तक है और आप बेहतरीन माइलेज वाली कार की तलाश में हैं, तो बाजार में कुछ विकल्प मौजूद हैं।

Cars

Budget-Friendly Cars Under Rs 6 Lakh (Photo : Brands)

Budget-Friendly Cars Under 6 Lakh: क्या आप भी एक नई कार खरीदने का विचार बना रहे हैं लेकिन चाहते हैं कि कम बजट में बेहतरीन माइलेज भी मिले? अगर हां तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। इस बजट में आप मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स के विकल्प पर जा सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको पांच ऐसी शानदार माइलेज देने वाली कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 6 लाख रुपए तक पड़ती है।

Maruti Suzuki Celerio

भारतीय ऑटो मार्केट में सस्ती कार को लेकर सबसे पहले नाम मारुति सुजुकी का ही आता है। कम बजट में आप Maruti Suzuki Celerio को घर ला सकते हैं। यह हैचबैक कार अपने पेट्रोल वेरिएंट में लगभग 26 km/l का माइलेज देती है, जबकि CNG वेरिएंट में कार 34.4 km/kg की माइलेज देती है। कार की कीमत पेट्रोल वेरिएंट के लिए 4,69,900 रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। वहीं, सीएनजी वेरिएंट के लिए 5,97,900 रुपए से शुरू होती है।

Tata Tiago

दूसरे नंबर पर Tata Tiago को रखा जा सकता है। Tiago अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, आरामदायक इंटीरियर और लगभग 26.4 km/l के माइलेज के साथ एक शानदार विकल्प पेश करती है। Tiago केवल माइलेज नहीं देती, बल्कि सुरक्षा और ड्राइविंग कंफर्ट के मामले में भी अपने सेगमेंट की अच्छी कारों में गिनी जाती है। कार की कीमत 4,57,490 रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Maruti Suzuki Swift

लिस्ट में तीसरे नंबर पर Maruti Suzuki Swift को रख सकते हैं। यह कार शहर और छोटी-लंबी दोनों तरह की ड्राइविंग के लिए बेस्ट है। Swift में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जिसमें माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक मिलती है और यह लगभग 25.7 km/l का माइलेज देती है। कार की कीमत की बात करें तो यह 5,78,900 रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Maruti Suzuki Alto K10

इसके बाद Maruti Suzuki Alto K10 का नंबर आता है, जो अपने सस्ते दाम और 24.90 km/l के माइलेज के लिए जानी जाती है। Alto K10 छोटे शहरों और रोजमर्रा की भीड़भाड़ वाली जगहों में सरल, तेज और ईंधन-किफायती विकल्प साबित होती है। इस कार की कीमत की बात करें तो यह 3,69,900 रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Maruti Suzuki Wagonr

इसके बाद लिस्ट में Maruti Suzuki Wagonr को रखा जा सकता है, जिसकी खासियत इसकी आरामदायक ऊंची सीटिंग पॉजिशन और लगभग 25.19 km/l का माइलेज है। Wagonr का स्पेस और आराम इसे छोटे परिवारों के लिए भी बेस्ट बनाते हैं और यह शहर के ट्रैफिक में बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है। कीमत की बात करें तो कार 4,98,900 रुपए के एक्स-शोरूम प्राइस पर आती है।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article