ऑटो न्यूज़

BSA Gold Star 650 Vs Royal Enfield Interceptor 650: गोल्ड स्टार 650 बनाम इंटरसेप्टर 650, देसी या विदेशी कौन सी बाइक है बेस्ट

हाल ही में ब्रिटिश बाइक निर्माता कंपनी BSA ने अपनी मॉडर्न क्लासिक बाइक गोल्ड स्टार 650 को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारतीय मार्केट में यह कंपनी रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 से मुकाबला करेगी। क्या आप भी 3 लाख के बजट में एक क्लासिक लुक वाली बाइक खोज रहे हैं? आइये आपको बताते हैं कि दोनों बाइक्स में आपके लिए क्या बेस्ट है।

Image

गोल्ड स्टार 650 बनाम इंटरसेप्टर 650, देसी या विदेशी कौन सी बाइक है बेस्ट

Photo : Times Now Digital

BSA Gold Star 650 Vs Royal Enfield Interceptor 650: जानी-मानी ब्रिटिश बाइक निर्माता कंपनी BSA ने अपनी मॉडर्न क्लासिक बाइक गोल्ड स्टार 650 लॉन्च की है। यह एक क्लासिक मॉडर्न बाइक है जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत है। क्लासिक लुक्स वाली बाइक बनाने में दुनिया, भारतीय कंपनी रॉयल एनफील्ड का भी लोहा मानती है। भारतीय मार्केट में BSA गोल्ड स्टार 650 को 3 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है और यह बाइक रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 से मुकाबला करेगी। आइये जानते हैं कि दोनों बाइक्स में क्या कुछ खास फीचर्स ऑफर किये जाते हैं।

BSA गोल्ड स्टार 650 (BSA Gold Star)

BSA गोल्ड स्टार 650 में 652cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन है जो 45.6PS और 55nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में ड्यूल चैनल ABS मिलता है। गोल्ड स्टार 650 के दोनों ही मीटर एनालोग हैं और डिजिटल मीटर ऑफर नहीं किया जाता है। बाइक का वजन 201 किलोग्राम है। बाइक में सिंगल पीस सीट है जो काफी आरामदायक है। बाइक की हेडलाइट हेलोजन है और बाइक की टेल लाइट और टर्न सिग्नल्स बल्ब वाले हैं।

रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650

रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 एक कैफे रेसर बाइक है और इस बाइक में 647.95cc का इंजन मिलता है जो 47.4 PS और 52.3nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। बाइक की कीमत 3 लाख रुपये से 3 लाख 31 हजार रुपये के बीच है। इंटरसेप्टर 650 में आपको LED हेडलाइट के साथ-साथ टेल लाइट और टर्न इंडिकेटर बल्ब वाले मिलते हैं। बाइक में ड्यूल चैनल ABS भी है और इसका वजन 218 किलोग्राम है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article