Mini Countryman Electric: ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी मिनी फिलहाल भारत में अपनी नई कंट्रीमैं इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने कंट्रीमैन इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग्स की शुरुआत कर दी है। इस कार को को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। इस कार के साथ ही नई जनरेशन वाली मिनी कूपर S कार की बुकिंग्स भी जारी हैं। मिनी कंट्रीमैन इलेक्ट्रिक कार BMW iX1 पर आधारित होगी, जो पहले ही भारतीय बाजार में बिक रही है।
नई कंट्रीमैन इलेक्ट्रिक का डिजाईन
नई कंट्रीमैन में आगे की तरफ अब आपको ऑक्टागन के आकार वाली ग्रिल देखने को मिलती है। कार में आपको नई स्टाइल की LED DRL देखने को मिलती है और साथ ही कार में नई तरह की LED टेललाइट और नया टेलगेट भी देखने को मिलता है। इस कार को भारत में 70 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जाएगा।
मिनी कंट्रीमैन इलेक्ट्रिक का इंजन और फीचर्स
नई मिनी कंट्रीमैन इलेक्ट्रिक में 9.5 इंच का गोल आकार वाला OLED टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है। इसके साथ ही कार में हैंडब्रेक के लिए, कार स्टार्ट करने के लिए, ड्राइव मोड सेलेक्ट करने के लिए और आवाज को बढ़ाने और घटाने के लिए स्विच बटन दिए गए हैं। नई कंट्रीमैन इलेक्ट्रिक कार में आपको एक दमदार इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जो 201 हॉर्सपावर की ताकत और 250nm का टॉर्क जनरेट करती है। कार का नया कंट्रीमैन ऑल 4 वेरिएंट भी है जो ज्यादा ताकतवर है और यह कार 309 हॉर्सपावर की ताकत और 494nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है।
