ऑटो न्यूज़

हुमा कुरैशी ने खरीदी Mercedes की लग्जरी SUV, कीमत 1 करोड़ से ज्यादा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 6, 2023, 09:02 PM IST

Bollywood Actress Huma Qureshi ने नई Mercedes-Benz GLS 400d 4MATIC खरीदी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.19 करोड़ रुपये है. बीते कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर्स के बीच ये Luxury SUV बहुत पॉपुलर हो गई है.

Image

इस अदाकारा ने हाल में एसयूवी की डिलीवरी मुंबई की मर्सिडीज-बेंज डीलरशिप ऑटो हैंगर से ली है.

KEY HIGHLIGHTS
  • हुमा कुरैशी ने खरीदी नई लग्जरी एसयूवी
  • मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 400डी 4मैटिक
  • 1.19 करोड़ रुपये है नई सवारी की कीमत

Huma Qureshi Mercedes-Benz GLS 400d: हुमा कुरैशी मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 400डी 4मैटिकः गैंग्स ऑफ वासेपुर और महारानी जैसी कई सारी फिल्मों और वेब सीरीज में अपने हुनर का जलवा दिखाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपने लिए नई कार खरीदी है. हुमा ने नई मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 400डी 4मैटिक लग्जरी एसयूवी खरीदी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.19 करोड़ रुपये है. इस अदाकारा ने हाल में एसयूवी की डिलीवरी मुंबई की मर्सिडीज-बेंज डीलरशिप ऑटो हैंगर से ली है. इसी डीलरशिप ने काले रंग की चमचमाती जीएलएस के साथ हुमा कुरैशी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

Huma Qureshi New Mercedes Benz GLS 400d 4MATIC

Huma Qureshi New Mercedes Benz GLS 400d 4MATIC

और किन सेलेब्स के पास है ये एसयूवी

मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 400 हुमा कुरैशी के अलावा अन्य कई एक्टर्स ने भी खरीदी है और ये कार अब इनके बीच बहुत पॉपुलर हो चुकी है. विक्रांत मसी, मनीश पॉल, मनोज बाजपेयी, दिव्येंदु शर्मा, स्क्रैम 1992 वाने प्रतीक गांधी जैसे बाकी एक्टर्स ने भी यही एसयूवी चुनी है. इनके अलावा एक्टर और इंफ्लुएंसर साहिल खान ने कुछ समय पहले ही मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 400डी 4मैटिक खरीदी है.

कितना दमदार है कार का इंजन

जीएलएस 400डी के साथ 4-सिलेंडर इन-लाइन डीजल इंजन दिया गया है जो 330 बीएचपी ताकत और 700 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इस इंजन को 9जी-ट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है. सिर्फ 6.3 सेकंड में ही ये एसयूवी 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 238 किमी/घंटा है. फीचर्स पर नजर डालें तो 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग, बड़ी पैनोरमिक सनरूफ, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article