ऑटो न्यूज़

भारत NCAP ने जारी किया सेफ्टी रेटिंग लेबल, पिछले साल हुई थी इसकी शुरुआती

BNCAP Safety Rating Lable Released: भारत एनकैप ने सेफ्टी रेटिंग लेबल जारी कर दिया है। सरकार ने बीएनसीएपी तैयार किया है जिसके बाद देश में बनी कारों का क्रैश टेस्ट भारत में ही किया जाएगा, कहा जाए तो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऑटो जगत इंडस्ट्री के लिए उठाया ये एक बड़ा कदम है।

Image

बीएनसीएपी ने अपना सेफ्टी रेटिंग लेबल जारी कर दिया है जो ग्लोबल और यूरो एनकैप जैसा ही है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग लेबल जारी
  • अगस्त 2023 में हुई इसकी शुरुआती
  • कई कारों का हुआ BNCAP क्रैश टेस्ट

BNCAP Safety Rating Lable Released: भारत सरकार ने मेड-इन-इंडिया कारों के लिए बीएनसीएपी सेफ्टी रेटिंग देने की जानकारी 22 अगस्त 2023 को दी थी। कई कारों का क्रैश टेस्ट करने के बाद अब बीएनसीएपी ने अपना सेफ्टी रेटिंग लेबल जारी कर दिया है जो ग्लोबल और यूरो एनकैप जैसा ही है। सरकार ने बीएनसीएपी तैयार किया है जिसके बाद देश में बनी कारों का क्रैश टेस्ट भारत में ही किया जाएगा, कहा जाए तो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऑटो जगत इंडस्ट्री के लिए उठाया ये एक बड़ा कदम है। सरकार के इस कदम से वाहन निर्माताओं पर कारों के साथ इन बिल्ट सेफ्टी फीचर्स देने का दबाव बढ़ेगा और ग्राहकों को सुरक्षित कारें चुनने में मदद मिलेगी।

क्या काम करेगा BNCAP?

भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत नई गाड़ियों का क्रैश टेस्ट करके देखा जाएगा और उनकी सुरक्षा के लिए शून्य से 5 सितारा तक रेटिंग दी जाएगी। बीएनसीएपी कारों के टेस्ट रिजल्ट और सेफ्टी रेटिंग अपेक्स कमेटी की मंजूरी के बाद अपनी वेबसाइट पर दिखाएगा, इस अपेक्स कमेटी को केंद्रा सरकार द्वारा गठित किया जाएगा। शुरुआती दौर में ये सेफ्टी रेटिंग स्वैच्छिक तौर पर दी जाएगी और सैंपल के लिए वाहन निर्माता खुद कार मुहैया करा सकते हैं, या फिर बीएनसीएन डीलर के शोरूम से खुद चुन सकता है।

विदेश नहीं भेजनी होगी कार

अब भारत में बनने वाली कारों की सेफ्टी रेटिंग जानने के लिए निर्माताओं को गाड़ियां विदेश नहीं भेजनी होगी। ये काम भारतीय वाहन निर्माताओं को काफी महंगा पड़ता है और बीएनसीएपी आने के बाद उन्हें देश में ही अपनी कारों के लिए सेफ्टी रेटिंग मिल जाएगी। फिलहाल भारत में कारों की सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट नियम अनिवार्य हैं और यहां मिलने वाली स्टार रेटिंग उत्तम मानकों वाली होगी। ये रेटिंग तीन फीचर्स पर आधारित होगी जिनमें वयस्कों की सुरक्षा, बच्चों की सुरक्षा और सेफ्टी असिस्ट तकनीक शामिल हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article