BMW ने भारत में लॉन्च की ये दो क्लासिक बाइक, यहां जानिये कीमत और फीचर्स

BMW दुनिया की उन चुनिन्दा कंपनियों में से है जो कार के साथ-साथ बाइक का निर्माण भी करती है। अब हाल ही में BMW बे भारत में अपनी दो नई क्लासिक बाइक्स को लॉन्च किया है जिनका नाम R12 नाइन-टी और R12 है। आइये जानते हैं BMW की क्लासिक लुक्स वाली इन बाइक्स में आपको क्या खास फीचर्स देखने को मिलते हैं?

BMW R12 And R12 Nine-T: दुनिया में कुछ ही चुनिन्दा कंपनियां हैं जो कारों के साथ-साथ बाइक का निर्माण भी करती हैं। जर्मन वाहन निर्माता कंपनी BMW भी इन्हीं कंपनियों में से एक है। दुनिया भर में BMW की क्लासिक बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में कंपनी ने भारत में अपनी क्लासिक लुक वाली दो नई बाइक्स लॉन्च की हैं। इन बाइक्स के नाम R12 और R12 नाइन-टी हैं। आइये जानते हैं कि BMW की तरफ से पेश की गई क्लासिक लुक्स वाली इन बाइक्स में आपको क्या कुछ खास देखने को मिलता है?

BMW R12 And R12 NineT

BMW ने भारत में लॉन्च की ये दो क्लासिक बाइक, यहां जानिये कीमत और फीचर्स

BMW R12

इस बाइक को भारत में 19.90 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह एक क्रूजर बाइक है और R12 नाइन-टी वाला इंजन ही इस्तेमाल करती है। बाइक में 1170cc का इंजन है जो 94 हॉर्सपावर की ताकत और 110nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में रोल और रॉक नाम के राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं। बाइक में ABS, डायनामिक टार्क कण्ट्रोल और इंजन ड्रैग टॉर्क जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

End of Feed