BMW R12 And R12 Nine-T: दुनिया में कुछ ही चुनिन्दा कंपनियां हैं जो कारों के साथ-साथ बाइक का निर्माण भी करती हैं। जर्मन वाहन निर्माता कंपनी BMW भी इन्हीं कंपनियों में से एक है। दुनिया भर में BMW की क्लासिक बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में कंपनी ने भारत में अपनी क्लासिक लुक वाली दो नई बाइक्स लॉन्च की हैं। इन बाइक्स के नाम R12 और R12 नाइन-टी हैं। आइये जानते हैं कि BMW की तरफ से पेश की गई क्लासिक लुक्स वाली इन बाइक्स में आपको क्या कुछ खास देखने को मिलता है?
BMW R12
इस बाइक को भारत में 19.90 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह एक क्रूजर बाइक है और R12 नाइन-टी वाला इंजन ही इस्तेमाल करती है। बाइक में 1170cc का इंजन है जो 94 हॉर्सपावर की ताकत और 110nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में रोल और रॉक नाम के राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं। बाइक में ABS, डायनामिक टार्क कण्ट्रोल और इंजन ड्रैग टॉर्क जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
BMW R12 नाइन-टी
BMW की यह बाइक एक रोडस्टर स्टाइल की बाइक है और बाइक में R12 वाला इंजन होने के बावाजूद भी यह बाइक 100हॉर्सपावर और 115nm का टॉर्क जनरेट करती है। बाइक में रेन, रोड और डायनामिक नाम के तीन राइडिंग मोड्स देखने को मिलते हैं। बाइक में सिंगल साइडेड क्रोम एग्जॉस्ट दिया गया है। इसके अलावा बाइक के अन्य सभी फीचर्स R12 वाले ही हैं।
