BMW R1300 GS: पिछले कुछ समय के दौरान भारत में एडवेंचर टूरिंग बाइक्स को काफी पॉपुलैरिटी मिली है। BMW उन चंद कंपनियों में से एक है जो जबरदस्त परफॉरमेंस वाली लग्जरी कारों के साथ-साथ दमदार परफॉरमेंस बाइक्स भी बनाती है। अब हाल ही में कंपनी ने अपनी नई एडवेंचर टूरिंग बाइक R 1300 GS को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में इस बाइक को 20.95 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है। इस बाइक की डिलीवरी इस महीने के अंत से शुरू हो जायेगी और यह बाइक कंपनी कि पिछली एडवेंचर टूरिंग बाइक R 1250 GS से 40,000 रुपये ज्यादा महंगी है।
BMW ने लॉन्च की अपनी नई एडवेंचर टूरिंग बाइक, जानिए क्या हैं खास फीचर्स
BMW R 1300 GS इंजन
भारत में इस बाइक को ढेरों ऑप्शनल पैकेज और अतिरिक्त एक्सेसरीज के साथ लॉन्च किया है। इस बाइक में 1300cc का इंजन है और यह 143 हॉर्सपावर की ताकत के साथ 149 nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस इंजन को एक 6 स्पीड गेयरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। नई R 1300 GS बाइक अपनी पिछली बाइक के मुकाबले 12 किलोग्राम हल्की है, लेकिन बाइक के फ्यूल टैंक की क्षमता पिछली बाइक से कम हो गई है। इस बाइक में 19 लीटर का फ्यूल टैंक ही दिया गया है।
BMW R 1300 GS प्रो
भारत में बाइक का जो वेरिएंट मौजूद है उसे BMW R1300 GS प्रो नाम दिया गया है। भारतीय दोपहिया मार्केट में इस बाइक को तीन ऑप्शंस में पेश किया जाएगा जिन्हें ट्रिपल ब्लैक, स्टाइल GS ट्रॉफी, 719 ट्रामुंटाना नाम दिए गए हैं। बाइक का ट्रिपल वेरिएंट इकलौता वेरिएंट है जिसमें ऑप्शनल एडेप्टिव राइड हाइट फीचर देखने को मिलता है। वहीं रेडार आधारित एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और फ्रंट कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स सिर्फ बाइक के टॉप वेरिएंट में ही देखने को मिलेंगे।
