सबसे सस्ती BMW SUV भारत में लॉन्च, इस दाम पर पूरा करें लग्जरी कार का सपना

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 28, 2023, 05:05 PM IST

BMW India ने New Generation X1 लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 45.95 लाख रुपये है. पुराने मॉडल के मुकाबले 3rd Gen कार साइज में बड़ी है और इसके एक्सटीरियर के साथ इंटीरियर में बदलाव हुए हैं.

KEY HIGHLIGHTS
  • नई 2023 BMW X1 भारत में लॉन्च
  • शुरुआती कीमत 45.95 लाख रुपये
  • बाहर और अंदर हुए काफी बदलाव

2023 BMW X1 Launched In India: BMW ने भारतीय मार्केट में तीसरी जनरेशन X1 SUV लॉन्च कर दी है जो डीजल और पेट्रोल दोनों ईंधन विकल्पों में पेश की गई है. एक्स लाइन और एम लाइन वेरिएंट में उपलब्ध इस कार की एक्सशोरूम कीमत 45.95 लाख रुपये से शुरू होकर 47.90 लाख तक जाती है. इस नई कार का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलए, ऑडी क्यू3, वॉल्वो एक्ससी40 और मिनी कंट्रीमैन से होने वाला है. BMW X1 के एसड्राइव 18डी एम स्पोर्ट डीजल वेरिएंट की डिलीवरी जहां मार्च से शुरू होगी, वहीं एसड्राइव 18आई एक्सलाइन पेट्रोल मॉडल ग्राहकों को जून 2023 से मिलना शुरू होगा.

2023 BMW X1 SUV

कार की एक्सशोरूम कीमत 45.95 लाख रुपये से शुरू होकर 47.90 लाख तक जाती है.

पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ी SUV

End of Feed