BMW X1 LWB Electric Launched: बीएमडब्ल्यू इंडिया ने 17 जनवरी से शुरू हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में नई एक्स1 एलडब्ल्यूबी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस लग्जरी ईवी की कीमत 49 लाख रुपये ही रखी है। ये कार मेड इन इंडिया है और इसी वजह से काफी आकर्षक कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है, इसके अलावा लिथियम आयन बैटरी की कीमत घटने से भी इलेक्ट्रिक कार, बाइक और स्कूटर्स की कीमत कम हुई है। नई बीएमडब्ल्यू एक्स1 लॉन्ग व्हीलबेस इलेक्ट्रिक का उत्पादन तमिलनाडु के चेन्नई प्लांट में होगा। बताया गया है कि ये इस सेगमेंट की सबसे लंबी कार है और सिंगल चार्ज में 531 किमी तक रेंज का दावा भी कंपनी ने किया है।
लुक में शानदार है नई एक्स1
बीएमडब्ल्यू एक्स1 एलडब्ल्यूबी ईवी लुक और स्टाइल में शानदार कार है। इसमें कॉर्नरिंग फंक्शन वाले अडेप्टिव एलईडी हेडलैंप्स और हाई बीम असिस्टेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एक्स1 एलडब्ल्यूबी ईवी में एल्युमीनियम सेटिनेटेड रूफ रेल्स लगी हैं, वहीं चौकोर व्हील आर्च के नीचे आपको 18 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो यहां बड़े साइज का सरफेस डिफ्यूजर और तराशे हुए एलईडी टेललैंप्स कार को मिले हैं।
इंटीरियर और फीचर्स
बीएमडब्ल्यू ने एक्स1 एलडब्ल्यूबी इलेक्ट्रिक के साथ खूब सारी जगह वाली दूसरी रो मिली है जो सेगमेंट में सबसे जगहदार है। इसके साथ विंडस्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले मिला है जो इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दोनों का काम करता है। कार को एम स्पोर्ट स्टीयरिंग व्हील मिला है जो इसके केबिन को जबरदस्त लुक देता है। केबिन के बाकी हाइलाइट्स में डुअल टोन इंटीरियर पर बेज हेडलाइनर शामिल हैं। अगली कतार में इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल स्पोर्ट्स सीट्स और पिछली रो में रिक्लाइनिंग सीट्स मिली हैं।
सिंगल चार्ज में कितना चलेगी
नई बीएमडब्ल्यू एक्स1 एलडब्ल्यूबी ईवी को सेगमेंट की सबसे बड़ी पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। इके साथ 66.4 किलोवाट आवर बैटरी पैक मिला है जो 531 किमी तक रेंज इस कार को देता है। बैटरी से चलने वाली इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की ताकत 204 बीएचपी और 250 एनएम पीक टॉर्क है। इस ईवी के साथ वन पैडल ड्राइविंग मिली है और नई तकनीक की मदद से काइनेटिक एनर्जी कार चलते समय हाई वोल्टेज लिथियम आयन बैटरी को चार्ज करती रही है।
