ऑटो न्यूज़

Bigg Boss 16 के विनर MC Stan को मिली ये चमचमाती कार, आप भी खरीद सकते हैं

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 13, 2023, 12:02 PM IST

Bigg Boss 16 का विनर बन चुके 23 साल के रैपर अल्ताफ उर्फ MC Stan को ट्रॉफी के साथ Hyundai Grand i10 Nios Facelift भी मिली है. यहां हम आपको इस किफायती और पैसा वसूल कार के सभी फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं.

Image

MC Stan को 31 लाख रुपये प्राइज मनी के अलावा चमचमाती Hyundai Grand i10 Nios Facelift भी मिली है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रैपर MC Stan ने जीती चमचमाती कार
  • ट्रॉफी के अलावा मिली Grand i10 Nios
  • किफायती कार में मिले पैसा वसूल फीचर्स

Bigg Boss 16 Winner MC Stan Hyundai Grand i10 Nios: 19 हफ्तों तक चले बिग बॉस सीजन 16 का विनर सामने आ चुका है और प्रियंका चहर चौधरी और शिव ठाकरे को पछाड़ते हुए 23 साल के रैपर एमसी स्टैन ने ये खिताब अपने नाम कर लिया है. इस शो को जीतने पर अल्ताफ उर्फ एमसी स्टैन को 31 लाख रुपये प्राइज मनी के अलावा चमचमाती ह्यून्दे ग्रैंड आई10 निओस फेसलिफ्ट भी मिली है. यहां हम आपको बता रहे हैं इस किफायती कार के बारे में सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं. ये कार बहुत महंगी नहीं है और भारतीय ग्राहकों के ना सिर्फ बजट में है, बल्कि पैसा वसूल फीचर्स के चलते खूब पसंद भी की जाती है.

Bigg Boss 16 Winner MC Stan Hyundai Grand i10 Nios Facelift

Bigg Boss 16 Winner MC Stan Hyundai Grand i10 Nios Facelift

बहुत कम बजट वाली कार

ह्यून्दे मोटर इंडिया ने 2023 ग्रैंड आई10 निओस फेसलिफ्ट भारतीय मार्केट में कुछ समय पहले लॉन्च की है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.68 लाख रुपये है. टॉप मॉडल के लिए कार की कीमत 8.46 लाख रुपये तक जाती है. बता दें कि कंपनी ने इस हैचबैक के अपडेटेड मॉडल को 30 नए फीचर्स, 20 नए सेफ्टी फीचर्स और कई सारे कॉस्मैटिक बदलावों के साथ लॉन्च किया है. ह्यून्दे इंडिया की मानें तो पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 20.7 किमी/लीटर तक है, वहीं इसका सीएनजी वेरिएंट 27.3 किमी/किग्रा माइलेज देता है.

Hyundai Grand i10 Nios Facelift Cabin

Hyundai Grand i10 Nios Facelift Cabin

बाहर और अंदर से कितनी बदली

नई ह्यून्दे ग्रैंड आई10 निओस फेसलिफ्ट के साथ बदला हुआ चेहरा मिला है जहां नए बंपर पर बड़े साइज का सेंट्रल एयर इंटेक और बदली हुई ग्रिल लगाई गई है. कार का प्रोफाइल लगभग समान है, लेकिन 15-इंच के नए डायमंड कट अलॉय व्हील्स, शार्कफिन एंटीना और पिछले हिस्से में बदला हुआ टेलगेट यहां नए हैं. इस कार में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 11,000 रुपये टोकन देकर नई हैचबैक की बुकिंग कर सकते हैं.

मिले कई सारे नए फीचर्स

केबिन पर नजर डालें तो नया डुअल टोन ब्लैक और ग्रे इंटीरियर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, बदला हुआ इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नए 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, फुटवेल लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जिंग, यूएसबी टाइप सी फास्ट चार्जर, कूल्ड ग्लवबॉक्स, क्लाइमेट कंट्रोल के साथ रियर एसी वेंट्स और अन्य कई फीचर्स कार के साथ मिले हैं.

बेस वेरिएंट में 20 नए सेफ्टी फीचर्स

ह्यून्दे इंडिया का कहना है कि नई ग्रैंड आई10 निओस फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट को सामान्य तौर पर 20 नए सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इनमें 4 एयरबैग्स शामिल हैं. इसके अलावा टॉप वेरिएंट को 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, आइसोफिक्स एंकर माउंट्स, ऑटो हेडलैंप्स और रियर व्यू कैमरा के साथ पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं.

कितना दमदार है नई कार का इंजन

2023 ग्रैंड आई10 निओस के साथ जाना-पहचाना 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो आगामी आरडीई नियमों के अनुकूल है. ये इंजन ई20 ईंधन के लिए तैयार है और 82 बीएचपी ताकत के अलावा 114 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए हैं. यहां सीएनजी वेरिएंट भी पेश किया गया है जो 68 बीएचपी ताकत के साथ 95 एनएम पीक टॉर्क बनाता है और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article