ऑटो न्यूज़

2026 में लॉन्च होंगी कई शानदार ईवी, लिस्ट में मारुति सुजुकी से लेकर टाटा की गाड़ियां शामिल

भारतीय बाजारों में अगले साल की शुरुआत के साथ ही कई वाहन निर्माता कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करने जा रही हैं। इस लिस्ट में मारुति सुजुकी से लेकर टाटा तक के नाम शामिल हैं। अगले साल की शुरुआत में Maruti Suzuki e Vitara लॉन्च होने जा रही है।

Image

अगले साल 2026 में मारुति सुजुकी से लेकर टाटा तक कई कंपनियों की ईवी होने जा रही पेश (फोटो क्रेडिट: iStock)

इस साल के खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और इसी के साथ 2026 की शुरुआत होने जा रही है। अगले साल 2026 की शुरुआत के साथ ही भारतीय बाजारों में कई वाहन निर्माता अपने ईवी मॉडल को पेश करने की तैयारियों में हैं। अगले साल लॉन्च होने वाली ईवी में मारुति सुजुकी से लेकर टाटा का नाम शामिल है।

Maruti Suzuki e Vitara

अगले साल 2026 की शुरुआत में मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti Suzuki e Vitara की एंट्री होने जा रही है। कार Mahindra BE 6, Hyundai Creta Electric और Tata Sierra EV जैसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवीओं को टक्कर देती नजर आएगी। कंपनी की यह कार 49 kWh और 61 kWh बैटरी विकल्पों के साथ आएगी और इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की रेंज लगभग 543 किमी तक हो सकती है। इस कार को सुरक्षा के लिए Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग भी मिली है।

Tata Sierra EV

लिस्ट में टाटा की Tata Sierra EV का नाम भी शामिल है। कंपनी अपने लोकप्रिय Sierra डिजाइन के इलेक्ट्रिक रूपांतरण को पेश करने जा रही है। Tata Sierra EV आने वाले साल की पहली तिमाही में भारत में आएगी। कार में 55 kWh तथा 65 kWh बैटरी विकल्प मिलने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही रियर-व्हील ड्राइव के साथ ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट भी लाए जा सकते हैं। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प साबित होने के साथ कार की शुरुआती कीमत 16 लाख रुपए हो सकती है।

Kia Syros EV

अगले साल 2026 की दूसरी छमाही में Kia Syros EV भी पेश होने जा रही है। यह compact EV सेगमेंट में Tata Nexon EV और MG Windsor जैसी कारों से प्रतिस्पर्धा करेगी। सामने आई तस्वीरों से माना जा रहा है कि इस ईवी का डिजाइन इसके पेट्रोल और डीज़ल वर्जन से मिलता-जुलता ही होगा। हालांकि, मॉडल में कुछ ईवी-स्पेसिफिक बदलाव जरूर किए जाएंगे। इस इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में 42kWh और 49kWh के दो बैटरी विकल्प मिल सकते हैं।

Toyota Urban Cruiser EV

अगले साल की शुरुआत के साथ भारतीय बाजार में आने वाली ईवी की लिस्ट में Toyota Urban Cruiser EV का नाम भी शामिल है। यह मॉडल Maruti e Vitara का बेज-इंजीनियरड वर्जन होगा। कार में समान बैटरी विकल्प और अधिकतर तकनीकी फीचर्स मिल सकते हैं। इस कार को टोयोटा की अलग शैली और अलग इंटीरियर डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है।

Tata Punch EV facelift

टाटा मोटर्स की ओर से फिलहाल Punch EV के मिड-लाइफसाइकल फेसलिफ्ट को लेकर समय सीमा की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह कार बहुत जल्द भारतीय बाजार में एंट्री ले सकती है। इस कार में अपकमिंग Punch फेसलिफ्ट जैसे ही डिजाइन अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं।

Hyundai Ioniq 5 facelift

Hyundai Ioniq 5 facelift को 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। कार में हल्के एक्सटीरियर डिजाइन बदलाव, केबिन के अंदर ज्यादातर इस्तेमाल होने वाले फंक्शन्स के लिए अधिक फिजिकल बटन और बड़े बैटरी पैक दिए जाने की उम्मीद की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Hyundai Ioniq 5 के स्टैंडर्ड-रेंज वर्जन में 63kWh बैटरी पैक मिलता है, जो रियर एक्सल पर लगे मोटर को पावर देता है।

Vinfast VF3

वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता VinFast अपने VF3 मॉडल को पेश करने जा रही है। कंपनी का यह मॉडल MG Comet से प्रतिस्पर्धा करता नजर आएगा। यह एक छोटी, बॉन्क्सीु और टॉल-बॉय डिजाइन वाली इलेक्ट्रिक कार है, जिसका ग्राउंड क्लीयरेंस 191 मिमी है। इसमें 18.6kWh की बैटरी दी गई है, जो 43.5hp की मोटर को पावर देती है।

Tata Avinya

टाटा मोटर्स की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार ब्रांड Avinya का पहला मॉडल भारतीय बाजार में 2026 के अंत से पहले लॉन्च किया जाएगा। इस ब्रांड के तहत अभी तक दो कॉन्सेप्ट मॉडल Avinya X SUV और Avinya 4 डोर कूपे पेश किए जा चुके हैं। टाटा का कहना है कि सबसे पहले लॉन्च होने वाला मॉडल एक पांच-दरवाजों वाला, लो-स्लंग स्पोर्टबैक हो सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article