ऑटो न्यूज़

1 लाख के अंदर ये हैं बेस्ट 5 स्कूटर, माइलेज, फीचर्स और कीमत के साथ पूरी जानकारी यहां पढ़ें

Best Scooters under 1 Lakh: अगर आप 1 लाख रुपये से कम में स्कूटर खोज रहे है तो हम यहां 5 सबसे लोकप्रिय विकल्प दे रहे हैं जो आपके लिए सही हो सकते हैं ।

स्कूटर

स्कूटर

अगर आप नई स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं। आज हम आपको 5 बेस्ट स्कूटर के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 1 लाख रुपये से कम भी है। साथ ही माइलेज, फीचर्स और लुक की पूरी जानकारी दे रहे हैं। अगर आप ऑफिस जानें या डेली यूज के लिए नई स्कूटर ढूंढ रहे हैं ये बेस्ट विकल्प हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि 1 लाख के अंदर टॉप-5 में कौन-कौन स्कूटर शामिल हैं, उसके बारे में बताते हैं।

1. Honda Activa Standard

होंडा एक्टिवा भारत में पॉपुलर ब्रांड है। होंडा एक्टिवा का स्टैंडर्ड वर्जन मॉडल में 109.51 cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7.88 bhp की पावर और 5500 rpm पर 9.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। माइलेज लगभग 47 kmpl है। फीचर्स की बात करें तो इसमें स्टैंडर्ड, DLX, और H-Smart वेरिएंट में अवेलेबल है, जिसमें H-Smart वर्शन में स्मार्ट की (कीलेस इग्निशन) और इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच जैसे फीचर मिलते हैं। बेस वेरिएंट में हैलोजन हेडलाइट का इस्तेमाल होता है, जबकि दूसरों में LED यूनिट होती है। होंडा एक्टिवा 6G STD की एक्स-शोरूम कीमत ₹77,758 से शुरू होती है।

2. TVS Jupiter Drum- OBD 2B

TVS Jupiter Drum- OBD 2B, स्टैंडर्ड Jupiter स्कूटर का लेटेस्ट वर्जन है, जिसे ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक सिस्टम लगाकर नए एमिशन स्टैंडर्ड्स के हिसाब से अपडेट किया गया है। इस मॉडल में OBD-2B वाला 113.3cc इंजन है जिसमें सेंसर हैं जो इंजन टेम्परेचर, एयर-फ्यूल रेश्यो और थ्रॉटल रिस्पॉन्स जैसे फैक्टर्स पर नजर रखते हैं। खास फीचर्स में ड्रम ब्रेक, 105 kg का कर्ब वेट और एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल शामिल हैं। इस स्कूटी की एक्स-शोरूम कीमत करीब 75,689 रुपये से शुरू होती है।

3. Suzuki Access 125 Standard

Suzuki Access 125 एक लोकप्रिय 125cc स्कूटर है, जो शहर में रोजमर्रा के कॉम्यूटिंग के लिए अच्छा विकल्प है। इसका इंजन 124-125 cc का है। यह इंजन लगभग 8.3 bhp की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी दावा करती है कि यह लगभग 45 km/l का माइलेज देती है। फ्यूल टैंक क्षमता लगभग 5.3 लीटर है, जिससे एक टैंक में लगभग 240–260 किलोमीटर तक सफर संभव है। कीमत की बात करें तो स्टैण्डर्ड (Standard) मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹79,958 है।

4. OLA S1 X 2 kWh

ओला की Ola S1 X 2 kWh एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे खास तौर पर शहर में छोटी-दूरी की यात्राओं के लिए बनाया गया है। इसमें 2 kWh की लिथियम-आयन बैटरी मिलती है, जिसकी रेंज लगभग 108 किलोमीटर है। इसकी टॉप स्पीड करीब 101 किमी/घंटा है, जबकि 0 से 100% चार्ज होने में लगभग 5 घंटे लगते हैं। इस स्कूटर में 4.3-इंच का नया कलर्ड LCD डिस्प्ले, रिवर्स मोड, विभिन्न राइड मोड्स और बेसिक ड्रम ब्रेक सेटअप मिलता है। कीमत की बात करें तो एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹84,999 है।

5. Okinawa Lite

शहरों में रोजमर्रा जरूरतों को पूरा करने के लिए ओकिनावा लाइट एक बेहतर विकल्प है। इसके लाइट स्टैंडर्ड की एक्स-शोरूम कीमत 69,087 रुपये से शुरू होती है। यह स्कूटर 5 रंगों में उपलब्ध है। ओकिनावा लाइट अपनी मोटर से 0.25 W पावर जेनरेट करता है। फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक के साथ, ओकिनावा लाइट इलेक्ट्रॉनिकली असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है। ऑल-न्यू LITE, ओकिनावा स्कूटर्स द्वारा अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में लेटेस्ट एडिशन है। यह ऑल-LED लाइटिंग, हैज़र्ड लैंप और एक LED स्पीडोमीटर से इक्विप्ड है। इसके अलावा, ओकिनावा LITE में एंटी-थेफ्ट बैटरी लॉक मैकेनिज्म और इनबिल्ट पिलियन राइडर फुटरेस्ट जैसे यूनिक फीचर्स भी हैं। यह एक बार चार्ज करने पर 50-60km की रेंज दे सकती है।

आलोक कुमार
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article