ऑटो न्यूज़

ना लाइसेंस चाहिए ना हेलमेट, Bajaj और Yulu के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 27, 2023, 04:48 PM IST

Bajaj के मालिकाना हक वाली Yulu ने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भारत में लॉन्च कर दिए हैं जिनके नाम Merical GR और DeX GR हैं. इन दोनों ई-स्कूटर्स को चलाने के लिए किसी लाइसेंस या हेलमेट की जरूरत नहीं होती.

Image

बजाज ऑटो पहले से चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही है, युलु में भी कंपनी की हिस्सेदारी है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बजाज-युलु के दो नए ई-स्कूटर्स
  • दिखने में जोरदार, फीचर्स भी धांसू
  • लाइसेंस या हेलमेट की जरूरत नहीं

Bajaj Yulu Electric Scooters: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मार्केट में बहार आ चुकी है और इसी राह में बजाज ऑटो ने बेंगलुरु आधारित ई-मोबिलिटी प्लेटफॉर्म युलु के साथ मिलकर दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च किए हैं. मिरेकल जीआर और डैक्स जीआर नाम के इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये उच्च गुणवत्ता वाले काबिल ई-स्कूटर्स होंगे. बजाज ऑटो पहले से चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही है, युलु में भी कंपनी की हिस्सेदारी है जिसकी वजह से दूसरी जनरेशन वाले इन दोनों टू-व्हीलर्स को बनाने में कंपनी ने बड़ी मदद की है.

Yulu Bajaj Mirecal GR

Yulu Bajaj Mirecal GR

फूल प्रूफ और फॉल प्रूफ ई-स्कूटर

कंपनी की मानें तो ये दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स फूल प्रूफ और फॉल प्रूफ हैं, यानी इन्हें चुराना बहुत मुश्किल काम है और ये सेल्फ बैलेंस होती हैं तो ये गिरती भी नहीं है. इसके अलावा ओटीए यानी ओवर दी एयर सपोर्ट भी इसमें ग्राहकों को मिलेगा. युलु का कहना है कि निजी और कमर्शियल इस्तेमाल के हिसाब से ये प्रोडक्ट सटीक है जिन्हें ट्रैक किया जा सकता है. कंपनी अक्टूबर 2023 तक 1 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के उत्पादन का लक्ष्य लेकर चल रही है.

Yulu Bajaj Dex GR

Yulu Bajaj Dex GR

बजाज प्लांट में होगा उत्पादन

युलु और बजाज ऑटो की साझेदारी में पूरा मालिकाना हक बजाज ऑटो का है, यहां तक कि इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का उत्पादन भी बजाज के प्लांट में ही किया जाएगा. मिरेकल जीआर और डैक्स जीआर दोनों के साथ स्मार्ट डॉकलेस ईवी तकनीक दी गई है और इन दोनों की टॉप स्पीड क्रमशः 25 किमी/घंटा और 15 किमी/घंटा है. मजेदार बात तो ये है कि इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को चलाने के लिए ना तो किसी लाइसेंस और ना ही हेलमेट की जरूरत होती है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article