Bajaj CNG Bike: 5 जुलाई 2024 को बजाज ने एक बाइक लॉन्च कर इतिहास रच दिया था। यह बाइक कोई और नहीं बल्कि बजाज की CNG बाइक थी जिसका नाम फ्रीडम 125 है। यह बाइक दुनिया की पहली CNG बाइक है। भारत में इस बाइक को रोजाना बाइक इस्तेमाल करने वाले और किफायती बाइक्स तलाशने वाले कस्टमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। इस बाइक की शुरुआती कीमत 95,000 रूपए रखी गई है और यह बाइक जबरदस्त माइलेज प्रदान करती है। इस बाइक को लॉन्च हुए अब लगभग 3 महीने पूरे हो चुके हैं। आइये जानते हैं कि यह बाइक भारत में कैसा परफॉर्म कर रही है।
कैसी चल रही है बजाज CNG बाइक की बिक्री, अब तक बिक गई हैं इतनी बाइक्स
पहले सिर्फ दो राज्यों में
बजाज CNG बाइक को बिक्री के पहले महीने में सिर्फ दो राज्यों, गुजरात और महाराष्ट्र में पेश किया गया था। लेकिन पहले महीने के बाद बाइक को 77 अन्य शहरों में भी लॉन्च कर दिया गया। पहले इस बाइक की सिर्फ 272 यूनिट्स ही बनाई गई थीं। अगस्त के महीने में कंपनी ने 4000 से ज्यादा CNG बाइक्स बेचीं थीं। इसके बाद सितंबर के पहले सिर्फ 4 दिनों के दौरान ही बजाज की CNG बाइक के 600 से ज्यादा मॉडल बिक चुके थे। 3 महीनों में अभी तक इस बाइक की कुल 5000 से ज्यादा यूनिट्स बेचीं जा चुकी हैं।
बजाज फ्रीडम 125 के फीचर्स
बाइक का डिजाईन रेट्रो-कम्यूटर डिजाईन है और बाइक में आगे की तरफ गोल LED हेडलाइट है जो इसे काफी क्लासिक लुक देती है। बाइक की सीट काफी लंबी है और यह एक सिंगल पीस सीट है। बाइक में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। CNG टैंक बाइक की सीट के नीचे है और एक बार में इसमें 2 किलोग्राम CNG भरी जा सकती है। बाइक में काफी मस्कुलर फ्यूल टैंक भी देखने को मिलता है और एक स्विच की मदद से राइडर CNG या फिर पेट्रोल के ऑप्शन को चुन सकता है। यह बाइक एक बार फुल टैंक में 300 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
