ऑटो न्यूज़

इलेक्ट्रि्क स्कूटर में Bajaj का भरोसा, एक बार करें चार्ज और नापते रहें रोड

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 2, 2023, 02:52 PM IST

Bajaj ने Chetak Elecric स्कूटर को नए अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है। अब इसमें ज्यादा रेंज मिलेगी, जबकि बैटरी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि यह पहले से महंगी कर दी गई है।

Image

2023 चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अब पहले की तुलना में ज्यादा रेंज मिलेगी।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च
  • एक्सशोरूम इसकी कीमत 1.52 लाख रुपये
  • कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है

2023 Bajaj Chetak Electric: बजाज ऑटो ने 2023 चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर नए अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1.52 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है। नए अवतार में आए इस चेतक स्कूटर को फ्रेश कलर विकल्प और फीचर्स के साथ पेश किया गया है, जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गया है। इतना ही नहीं 2023 चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अब पहले की तुलना में ज्यादा रेंज मिलेगी।

फुल चार्ज में 108 किमी तक रेंज

कंपनी के मुताबिक इसको तीन फ्रेश कलर विकल्पों में लाया गया है। इसमें मैट मोटे ग्रे, मैट कैरेबियन ब्लू और सैटिन ब्लैक शामिल हैं। वहीं रेंज की करें तो 90 किमी रेंज के मुकाबले अब फुल चार्ज में18 किमी ज्यादा यानि 108 किमी का रेंज देगा। हालांकि 2.8kWh की बैटरी की कैपेसिटी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि बजाज ऑटो ने इस स्कूटर की बुकिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी इसे अप्रैल 2023 तक इसे मार्केट में उतारेगी। नया स्कूटर मौजूदा चेतक की कीमत 1,21,933 रुपये, एक्स-शोरूम से काफी ज्यादा है।

फीचर्स के मामले में तगड़ी

इस नए स्कूटर के कुछ खास स्पेसिफिकेशन एलसीडी कंसोल मिलता है। जिसमें स्कूटर की स्पीड, बैटरी की जानकारी मिलती है। कंपनी ने एक प्रीमियमू दो लोगों के बैठने वाली लंबी सीट, बॉडी कलर्ड रियर व्यू मिरर, एक साटन ब्लैक ग्रैब रेल और मैचिंग पिलियन फुटरेस्ट कास्टिंग भी पेश की है। अन्य अपडेट्स में ब्लैक्ड-आउट हेडलैंप केसिंग, ब्लिंकर्स और सेंट्रल ट्रिम एलिमेंट्स शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि उसने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्केल-अप स्टेज की शुरुआत की है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article