Chetak C2501 vs Chetak 3001 : 1 लाख रुपए से कम में कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए बेस्ट
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 21, 2026, 04:50 PM IST
Chetak C2501 vs Chetak 3001 : एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का विचार बना रहे हैं तो बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर अच्छा विकल्प हो सकते हैं। आप एक लाख रुपए से कम कीमत पर Chetak C2501 और Chetak 3001 को खरीद सकते हैं। हालांकि, दोनों मॉडल डिजाइन, रेंज, पावर और फीचर्स के मामले में अलग-अलग एक्सपीरियंस देते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले दोनों के बीच का अंतर समझ सकते हैं-
Chetak C2501 vs Chetak 3001 (Photo: chetak)
Chetak C2501 vs Chetak 3001: अगर आप एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का विचार बना रहे हैं तो Chetak C2501 और Chetak 3001 एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इन दोनों ही स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपए से कम पड़ती है। Chetak C2501 को हाल ही में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत फिलहाल पहले कुछ ग्राहकों के लिए 87, 100 रुपए रखी गई है। इस आर्टिकल में इन दोनों ही स्कूटर के बीच के अंतर को बता रहे हैं, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से एक सही स्कूटर को चुन सकें।
बैटरी कैपेसिटी, रेंज और चार्जिंग
दोनों की बैटरी कैपेसिटी और रेंज की बात करें तो Chetak C2501 स्कूटर 2.5 kWh की बैटरी कैपेसिटी और 113 km की रेंज के साथ आता है। Chetak C2501 स्कूटर को 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 2 घंटे 25 मिनट का समय लगता है। वहीं, Chetak 3001 स्कूटर 3 kWh की बैटरी कैपेसिटी और 127 km की रेंज देने का दावा करता है। Chetak 3001 स्कूटर को 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 3 घंटे 50 मिनट का समय लगता है।
टॉप स्पीड
दोनों स्कूटर की टॉप स्पीड को लेकर भी अंतर देखने को मिलता है। जहां एक ओर Chetak C2501 स्कूटर 55 km/h की टॉप स्पीड देने का दावा करता है। वहीं, Chetak 3001 स्कूटर 63 km/h की टॉप स्पीड देता है।
ऐप कनेक्टिविटी और राइड मोड
Chetak C2501 और Chetak 3001 दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर Eco और Sports राइड मोड के साथ आते हैं। दोनों ही स्कूटर में Hill Hold और Reverse Mode जैसी सुविधांए मिलत हैं। हालांकि, Chetak C2501 में App Connectivity की सुविधा मौजूद नहीं है लेकिन Chetak 3001 स्कूटर ब्लूटुथ ऐप कनेक्टिविटी के साथ आता है।
सीट हाइट और Sequential Blinkers
Chetak C2501 स्कटूर में Sequential Blinkers की सुविधा नहीं मिलती। लेकिन Chetak 3001 स्कूटर में आपको Sequential Blinkers की सुविधा पेश की जाती है। Sequential Blinkers के साथ स्कूटर चालक को टर्न लेने या लेन बदलने के दौरान पीछे और सामने चल रहे वाहनों को साफ संकेत देना आसान हो जाता है। सीट हाइट की बात करें तो Chetak C2501 स्कूटर 763 mm की सीट हाइट के साथ आता है। वहीं, Chetak 3001 में 775 mm की सीट हाइट मिलती है।
कितनी है कीमत
दोनों स्कूटर की कीमत की बात करें तो Chetak C2501 को कंपनी ने 91,399 रुपए में लॉन्च किया है। वहीं, Chetak 3001 की कीमत 99 500 रुपए पड़ती है।
कौन-सा स्कूटर है बेस्ट
कम कीमत पर स्कूटर खरीदना है तो कम चार्जिंग टाइम वाला Chetak C2501 एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, टॉप स्पीड, App Connectivity और Sequential Blinkers जैसी सुविधाओं के साथ 1 लाख रुपए से कम में Chetak 3001 भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।