ऑटो न्यूज़

क्रूजर लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! बजाज ने लॉन्च कर दी Avenger 220 Street

2026 Bajaj Avenger 220 Street:अगर आप एक ऐसी बाइक तलाश रहे हैं, जो क्रूजर स्टइल के साथ आरामदायक राइडिंग पोजिशन और भरोसेमंद इंजन के साथ आए तो आप 2026 Bajaj Avenger Street 220 को चेक कर सकते हैं।

Image

Bajaj Avenger 220 Street

2026 Bajaj Avenger 220 Street: क्रूजर बाइक पसंद करने वालों को बजाज ऑटो ने एक बड़ा तोहफा देते हुए 2026 Bajaj Avenger Street 220 को लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल ऐसे समय में पेश किया गया है जब कंपनी ने Avenger Street 160 को बंद कर दिया है और अब Avenger लाइनअप में ग्राहकों को केवल Avenger Cruise 220 और Avenger Street 220 का ही ऑपशन मिल रहा है।

2026 Bajaj Avenger 220 Street

Bajaj Avenger 220 Street

डिजाइन और लुक

नई Avenger Street 220 को खास तौर पर शहर की सड़कों में दौड़ाने और आरामदायक राइडिंग के लिए तैयार किया गया है। बाइक में क्रूजर स्टाइल बॉडी के साथ स्पोर्टी टच दिया गया है। Cruise 220 की तुलना में इसमें लोअर हैंडलबार मिलता है, जो अधिक कमांडिंग और स्ट्रीट-ओरिएंटेड राइडिंग पोजिशन प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें लंबी विंडशील्ड और पिलियन बैकरेस्ट नहीं दिया गया है, जिससे इसका लुक ज्यादा स्पोर्टी नजर आता है। बाइक को ब्लैक-आउट थीम के साथ पेश किया गया है और यह Ebony Black तथा Cocktail Wine Red जैसे दो रंग विकल्पों में उपलब्ध है।

इंजन

2026 Bajaj Avenger Street 220 में वही भरोसेमंद 220cc सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड DTS-i इंजन मिलता है जो कंपनी के अन्य 220cc मॉडलों में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन लगभग 19 PS की पावर और 17.55 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बजाज ने इस मॉडल में इंजन को लेकर कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है, जिससे ग्राहकों को पहले जैसा परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता मिलने की उम्मीद है।

फीचर्स और हार्डवेयर

बाइक में आरामदायक क्रूजर राइडिंग के लिए टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक का सेटअप मिलता है। सुरक्षा के लिए सिंगल-चैनल ABS भी दिया गया है। इसके अलावा बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एलॉय व्हील्स और लो-स्लंग सीट डिजाइन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाने में मदद करते हैं।

Avenger 160 की जगह लेगी नई बाइक

बजाज ने हाल ही में Avenger Street 160 को अपने पोर्टफोलियो से हटा दिया है। ऐसे में नई Street 220 अब उन ग्राहकों को आकर्षित करेगी, जो ज्यादा पावर वाली क्रूजर बाइक की तलाश में हैं। कंपनी की रणनीति अब 220cc सेगमेंट पर अधिक फोकस करने की नजर आ रही है।

कीमत और मुकाबला

नई बाइक की कीमत 1.30 लाख (एक्स-शोरूम) (avenger 220 street price 2026) रखी गई है। यह कीमत इसे भारतीय बाजार की सबसे किफायती 220cc क्रूजर मोटरसाइकिलों में शामिल करती है। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला मुख्य रूप से TVS Ronin, Royal Enfield Hunter 350 और अन्य एंट्री-लेवल क्रूजर मोटरसाइकिलों से माना जा सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article