ऑटो न्यूज़

Bajaj CNG Bike Launched: ‘Freedom 125’ से बजाज ने रचा इतिहास, एक बार में 300km की दूरी तय करेगी बाइक

जानी-मानी भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ने दुनिया की पहली CNG बाइक (Worlds First CNG Bike) लॉन्च कर दी है। इस बाइक का नाम फ्रीडम 125 है और इसकी शुरुआती कीमत 95,000 रुपये है जबकि टॉप मॉडल के लिए 1.10 लाख रुपये खर्च करने होंगे। आइये जानते हैं कि दुनिया की पहली CNG बाइक में आपको क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिलते हैं?

Image

‘Freedom 125’ से बजाज ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली CNG में मिलते हैं ये खास फीचर्स

Photo : Times Now Digital

Bajaj Launched World’s First CNG Bike in India: जानी मानी भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ने आज दुनिया की पहली CNG बाइक (CNG Bike Bajaj) को लॉन्च कर दिया है। लोग काफी लंबे समय से इस बाइक के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे थे और आज आखिरकार बजाज ने अपनी CNG बाइक, फ्रीडम 125 को लॉन्च कर दिया है। बाइक को मार्केट में तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है और टॉप वेरिएंट में नकलगार्ड, रियर टायर हगर और फोर्क स्लीव जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। बाइक के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 95,000 रुपये रखी गई है, जबकि मिड वेरिएंट (ड्रम LED) की कीमत 1.05 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट (Disc LED) की कीमत 1.10 लाख रुपये रखी गई है।

कीमत95,000 से 1.10 लाख रुपये
इंजन125cc
वेरिएंटड्रम (बेस वेरिएंट), ड्रम LED (Drum LED), डिस्क LED (टॉप वेरिएंट)
ब्रेकिंगड्रम ब्रेक सेटअप (बेस और मिड मॉडल), डिस्क-ड्रम ब्रेक सेटअप (टॉप वेरिएंट)
लाइटिंगसभी लाइट्स LED हैं
ताकत और टॉर्क9.7 हॉर्सपावर कि ताकत और 9.5nm का टॉर्क
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टरसेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
रेंज330 किलोमीटर (CNG+पेट्रोल)

बजाज फ्रीडम का डिजाईन और टेक

बाइक का डिजाईन रेट्रो-कम्यूटर डिजाईन है और बाइक में आगे की तरफ गोल LED हेडलाइट है जो इसे काफी क्लासिक लुक देती है। बाइक की सीट काफी लंबी है और यह एक सिंगल पीस सीट है। बाइक में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। CNG टैंक बाइक की सीट के नीचे है और एक बार में इसमें 2 किलोग्राम CNG भरी जा सकती है। बाइक में काफी मस्कुलर फ्यूल टैंक भी देखने को मिलता है और एक स्विच की मदद से राइडर CNG या फिर पेट्रोल के ऑप्शन को चुन सकता है। बाइक के बेस और मिड वेरिएंट में ड्रम ब्रेक सेटअप और टॉप वेरिएंट में डिस्क-ड्रम ब्रेक सेटअप देखने को मिलता है।

Bajaj CNG Bike Launched

दुनिया की पहली CNG बाइक के साथ केंद्रीय मंत्री निति गडकरी और बजाज ऑटो के MD राजीव बजाज

इंजन और अन्य जरूरी फीचर्स

बाइक में 125cc का इंजन है और परफॉरमेंस के मामले में यह इंजन 110cc के इंजन के बराबर ही है। यह बाइक 9.7 हॉर्सपावर की ताकत और 9.5nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि सामान्य पेट्रोल बाइक के मुकाबले यह बाइक फ्यूल पर होने वाले खर्च को लगभग 65% तक कम कर सकती है। कंपनी का कहना है कि यह बाइक आपको कुल 330 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। बाइक में लगे फ्यूल टैंक की क्षमता केवल 2 लीटर है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article