Bajaj Launched New Pulsar NS160 And NS200: बजाज ऑटो ने भारत में नई पल्सर एनएस160 और पल्सर एनएस200 लॉन्च कर दी है. स्टाइलिश लुक वाली इन बाइक्स में पहली की एक्सशोरूम कीमत 1.35 लाख रुपये है और दूसरी की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 1.48 लाख रुपये तय की गई है. पिछले मॉडल के मुकाबले एनएस160 की कीमत में 10,000 रुपये इजाफा हुआ है, वहीं एनएस200 की नई कीमत पहले से 7,000 रुपये ज्यादा है. दोनों बाइक्स के साथ बजाज ने यूएसडी फोर्क्स डुअल चैनल एबीएस सामान्य रूप से उपलब्ध कराए हैं.
एनएस200 की नई कीमत पहले से 7,000 रुपये ज्यादा है.
चार रंगों में मिल रही बाइक्स
बजाज की दोनों नई पल्सर ग्राहकों को चार रंगों में मिलने वाली हैं जिनमें मैटेलिक पर्ल व्हाइट, ग्लॉसी एबनी ब्लैक, सेटिन रेड और प्यूटर ग्रे शामिल हैं. कंपनी ने दोनों बाइक्स को ये फीचर्स देने के साथ बजाज पल्सर 250 रेंज से लिए हल्के अलॉय व्हील्स लगाए हैं. बाइक के साथ गियर पोजिशन डिस्प्ले भी अब मिल रहा है और डिस्टेंस टू एंप्टी इसके साथ पेश किया गया है. ये दोनों नए इंजन ओबीडी-2 मानकों वाले हो गए हैं, लेकिन इनके पावर में कोई बदलाव नहीं आया है.
कितनी फुर्तीली है पल्सर NS200
बजाज पल्सर एनएस200 की बात करें तो इसके साथ 199.5 सीसी का लिक्विड कूल्ड, ट्रिपल स्पार्क, 4-वाल्व एफआई डीटीएसआई इंजन दिया गया है. ये इंजन 24.1 बीएचपी ताकत और 18.74 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. भारतीय मार्केट में इस बाइक का मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी, सुजुकी जिक्सर 250 और यामाहा एफजेड25 जैसी बाइक्स के साथ हो रहा है. इसके बाद नई बजाज पल्सर एनएस160 टीवीएस अपाचे आरटीआर 1604वी और यामाहा एमटी-15 वी2 जैसी बाइक्स से टक्कर लेगी.
