Automotive Industry Feedback On
योजना देश में ईवी पैठ बढ़ाएगी
महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक अनीश शाह ने बयान में कहा, “दोपहिया, तिपहिया, ई-बसों और ई-एम्बुलेंस को समर्थन के साथ यह योजना देश में ईवी पैठ बढ़ाएगी।” उन्होंने कहा कि सभी खंडों के लिए तेज चार्जिंग बुनियादी ढांचे के लिए किए गए निवेश से इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने के लिए उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी। शाह ने कहा, “पीएम ई-ड्राइव के साथ हम भारत को इस खंड में 2030 तक 100 प्रतिशत विद्युतीकरण प्राप्त करने वाला पहला देश बनता देख रहे हैं।”
काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली
टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि यह योजना विशेष रूप से ट्रक, बस और एम्बुलेंस खंड में शून्य-उत्सर्जन परिवहन की ओर भारत की यात्रा को और अधिक गति और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा, “हम पर्यावरण अनुकूल परिवहन की दिशा में राष्ट्र निर्माण के इस प्रयास में सरकार और अन्य हितधारकों के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे।” ऑनलाइन कैब बुकिंग सेवा उपलब्ध कराने वाली ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल ने कहा कि यह योजना देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
