अंधेरे और कोहरे में ऐसे बढ़ाएं कार हेडलाइट की चमक, इन पांच टिप्स को करें फॉलो

ठंड के दिनों में अंधेरे और कोहरे में कार हेडलाइट की चमक ठीक रहे तो दुर्घटना की स्थिति को टाला जा सकता है। इसके अलावा, कम रोशनी में ड्राइविंग करने से चालक की आंखों पर अधिक जोर पड़ता है, जिससे थकान और गलत अनुमान की संभावना भी बढ़ जाती है।

ठंड के दिनों में अक्सर अंधेरे और कोहरे में कार ड्राइव करते हैं तो ये जानकारी आपके लिए काम की साबित हो सकती है। इन दिनों कार हेडलाइड की सही चमक होना बेहद जरूरी है क्योंकि यह आपकी सुरक्षा और विजिबिलिटी से जुड़ा मामला है। कार हेडलाइट की चमक ठीक रहे तो कोहरे में दुर्घटना का खतरा कम हो जाता है। पर्याप्त चमक और सही बीम हो तो रोशनी सड़क पर केंद्रित रहती है। इस आर्टिकल में आपको पांच ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिससे कार हेडलाइट की चमक बढ़ाई जा सकती है।

car headlights at night

अंधेरे और कोहरे में कुछ टिप्स को फॉलो कर कार हेडलाइट की चमक बढ़ाई जा सकती है। Photo: iStock

हेडलाइट लेंस को रखें साफ

यहां आपको समझने की जरूरत है कि धूल, कीचड़ और पीलेपन (येलोइंग) से हेडलाइट लेंस की रोशनी कम हो जाती है। अगर आप नियमित रूप से लेंस साफ करें तो आपको इसकी रोशनी को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। साथ ही, जरूरत पड़ने पर आप हेडलाइट पॉलिश/रेस्टोरेशन के विकल्प पर भी जा सकते हैं।

End of Feed