GST कटौती के बाद टॉप गेयर में दौड़ रहा ऑटो सेक्टर, दिसंबर में गाड़ियों की बंपर बिक्री, जानें नंबर-1 पर कौन कंपनी?

December Auto Sales:स्कोडा ऑटो इंडिया की कैलेंडर वर्ष 2025 में कुल बिक्री दोगुना से अधिक होकर 72,665 इकाई हो गई। 2024 में यह आंकड़ा 35,166 इकाई था। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह भारत में उसके 25 वर्ष के सफर के दौरान अब तक का सबसे मजबूत बिक्री प्रदर्शन है।

December Auto Sales: त्योहारी सीजन के पहले सरकार ने GST कटौती का तोहफा दिया था। इसके बाद तमाम गाड़ियों पर जीएसटी की दर 28% से घटकर 18% पर आ गई है। वहीं, कुछ बड़ी गाड़ियों पर जीएसटी रेट नहीं घटा लेकिन सेस घटने से उनको भी फायदा मिला। जीएसटी घटने से गाड़ियों की कीमत कम हुई। इसका फायदा ऑटो कंपनियों को खूब मिल रहा है। गाड़ियों की बंपर बिक्री जा रही है। अक्टूबर, नवंबर के बाद अब दिसंबर महीने में भी गाड़ियों की बंपर बिक्री हुई है। आइए जानते हैं कि किस कंपनी ने दिसंबर में कितनी गाड़ी बेची और कौन नंबर-1 पर रही?

गाड़ियों की बिक्री

गाड़ियों की बिक्री

मारुति की बिक्री 22% प्रतिशत बढ़ी

मारुति सुजुकी इंडिया की दिसंबर 2025 में कुल बिक्री सालाना आधार पर 22.21 प्रतिशत बढ़कर 2,17,854 इकाई हो गई। दिसंबर 2024 में यह 1,78,248 इकाई रही थी। मारुति सुजुकी इंडिया की दिसंबर 2025 में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 1,78,646 इकाई रही जो 2024 की इसी अवधि में 1,30,117 इकाई थी। ऑल्टो व एस-प्रेसो जैसी छोटी कार की बिक्री पिछले महीने 14,225 इकाई रही जो दिसंबर 2024 में 7,418 इकाई थी। इसी तरह बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर जैसी कॉम्पैक्ट कार की बिक्री दिसंबर 2025 में 78,704 इकाई रही जबकि 2024 के इसी महीने में यह 54,906 इकाई थी। कंपनी ने बताया कि यूटिलिटी वाहनों ब्रेजो, एर्टिगा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और एक्सएल6 की कुल बिक्री दिसंबर 2024 की 55,651 इकाई के मुकाबले 73,818 इकाई रही।

End of Feed