Auto Expo 2027: BMW से लेकर Tata तक की नई गाड़ियां दिखाएंगी जलवा, टिकट की कीमत से लेकर तारीख तक जानें

Auto Expo 2027 का आयोजन 4 से 9 फरवरी तक भारत मंडपम, दिल्ली में होगा। जानें टिकट की कीमत, टाइमिंग, शामिल होने वाली कंपनियों और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी।

भारत का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल शो एक बार फिर वापसी करने जा रहा है। Bharat Mobility Global Expo 2027 की तारीखों, वेन्यू और टिकट की कीमतों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार Auto Expo का आयोजन 4 से 9 फरवरी 2027 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। खास बात यह है कि इस बार एंट्री के लिए 200 से 300 रुपये तक टिकट खरीदना होगा। इससे पहले 2025 में आयोजित एक्सपो में आम लोगों के लिए एंट्री मुफ्त थी। इस बार BMW, Mercedes-Benz, Tata Motors, Maruti Suzuki और Mahindra जैसी बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी।

Bharat Mobility Global Expo 2027

BMW, Tata और Mahindra समेत ये कंपनियां लेंगी हिस्सा Photo-bharat-mobility.com

कब और कहां होगा Auto Expo 2027?

Auto Expo 2027 का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में किया जाएगा। यह आयोजन 4 फरवरी से 9 फरवरी 2027 तक चलेगा। हालांकि, सभी दिन आम लोगों के लिए एंट्री नहीं होगी। 4 फरवरी को सिर्फ मीडिया और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को प्रवेश मिलेगा। 5 और 6 फरवरी को आम लोग सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक एक्सपो देख सकेंगे। वहीं, 7, 8 और 9 फरवरी को विजिटर्स के लिए समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

End of Feed