Ather 450S: एथर ऐनर्जी ने भारत में नया एथर 450एस इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है। अब 11 अगस्त से कंपनी इस ईवी की बिक्री शुरू करने वाली है। देश के ईवी मार्केट में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला ओला एस1 एयर से होने वाला है जो कंपनी का सबसे सस्ता ई-स्कूटर है। ओला ने हाल में नए एस1 एयर की बिक्री शुरू की है। एथर का कहना है कि नया 450एस एक सामान्य 125 सीसी के पेट्रोल स्कूटर जैसा परफॉर्मेंस देता है और इसका राइडिंग एक्सपीरियंस भी मार्केट में उपलब्ध पेट्रोल स्कूटर्स जैसा ही है।
नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला ओला एस1 एयर से होने वाला है जो कंपनी का सबसे सस्ता ई-स्कूटर है।
सिंगल चार्ज में कितना चलेगा
कंपनी ने ये जानकारी भी दी है कि नई फेम-2 स्कीम के दायरे में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर आता है। ग्राहकों को अलग-अलग राज्यों द्वारा ईवी नीति के तहत और भी कई फायदे मिल सकते हैं। एथर 450एस के साथ 3 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो सिंगल चार्ज में इसे 115 किमी तक रेंज देता है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा है। भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला ओला और हीरो के साथ इस सेगमेंट की अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होने वाला है।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कीमत बढ़ी
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर मिलने वाली फेम-2 सब्सिडी को सरकार ने 40 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। ये कदम ज्यादातर ईवी निर्माता और ग्राहकों को सब्सिडी के दायरे में लाने के लिए उठाया गया है। फेम-2 सब्सिडी घटते ही देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माताओं ने अपने वाहनों के दाम बढ़ा दिए हैं जिनमें हीरो इलेक्ट्रिक को छोड़कर ओला इलेक्ट्रिक, एथर ऐनर्जी, टीवीएस और कई अन्य निर्माता शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत करीब 32,500 रुपये तक बढ़ाई गई है।
