इस अरबपति ने भारत में चलाया ई-रिक्शा, कमेंट किए बिना रह नहीं पाए Anand Mahindra

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 13, 2023, 06:48 PM IST

Microsoft वाले Bill Gates भारत दौरे पर हैं जहां उन्होंने हाल में Mahindra Treo चलाकर देखा है. इसका Video इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे Mahindra Group के चेयामैन Anand Mahindra ने अपने Twitter पर शेयर किया है.

KEY HIGHLIGHTS
  • बिल गेट्स ने चलाया इलेक्ट्रिक ऑटो
  • आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया वीडियो
  • बज रहा था गाना बाबू समझो इशरे

Bill Gates Drives Mahindra Treo Electric Rikshaw: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर भारत दौरे पर हैं और हाल में वो इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा चलाते नजर आए हैं, इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो मिरर में नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, “वो क्या चीज है जिसके तीन पहिये हैं, कोई ईंधन नहीं लगता और कोई शोर भी नहीं करता? इसका नाम है Mahindra Treo.” उन्होंने इस इलेक्ट्रिक तीन-पहिया के कुछ फीचर्स भी शेयर किए हैं. बिल गेट्स ने आगे कहा, “हम एक रास्ता दोबारा तैयार करने वाले हैं जहां खेती से लेकर ट्रांसपोर्ट और बाकी सारे काम बिना कोई प्रदूषण फैलाए होंगे.”

Bill Gates Drives Mahindra Treo Electric Rikshaw

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो मिरर में नजररहे हैं.

बज रहा था ‘बाबू समझो इशारे

सूट-बूट में बिल गेट्स ने नई कई रास्तों पर ये इलेक्ट्रिक ऑटो चलाया और इस वीडियो में चलती का नाम गाड़ी वाला बाबू समझो इशारे गाना साफ सुनाई दे रहा है. इसी कमेंट पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस वीडियो को रिट्वीट कर लिखा, “चलती का नाम बिल गेट्स की गाड़ी... आपने ट्रेओ चलाकर देख इसपर मुझे बहुत खुशी हुई है. अब आपकी अगली ट्रिप का एजेंडा 3-व्हीलर ईवी ड्रैग रेस होगा जिसमें मैं, सचिन तेंदुलकर और आप (बिल गेट्स) शामिल होंगे.”

End of Feed