ऑटो न्यूज़

आनंद महिंद्रा की ये बातें बदल देंगी आपकी जिंदगी, उनकी बात ही निराली है

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 1, 2023, 06:30 AM IST

Anand Mahindra Birthday: आनंद महिंद्रा देश और दुनिया के जाने-माने बिजनेसमैन हैं और लगातार वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी बातों से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपने ट्विटर अकाउंट को लेकर भी बहुत पॉपुलर हैं।

Image

आनंद महिंद्रा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आनंद महिंद्रा के मोटिवेशन कोट्स
  • सफल बनने के लिए ये फॉलो करें
  • अपनी सादगी के लिए भी मशहूर

Anand Mahindra Birthday: आनंद महिंद्रा देश और दुनिया के जाने-माने बिजनेसमैन हैं और लगातार वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी बातों से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपने ट्विटर अकाउंट को लेकर भी बहुत पॉपुलर हैं और लाखों लोगों को वो यहां प्रेरणा देते हैं। आनंद महिंद्रा की सादगी और जीवन को लेकर उनका रुख उन्हें प्रेरणा का स्त्रोत बनाते हैं। आनंद महिंद्रा का आज जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको उनके कहे कुछ गोल्डेन वर्ड्स के बारे में बता रहे हैं...

Anand Mahindra Birthday

Anand Mahindra Birthday

दशकों से रह रहे एक ही घर में

आनंद महिंद्रा अरबपति होने के बावजूद सालों से एक ही घर में रह रहे हैं, हालांकि वो एक रिसॉर्ट है जो मुंबई के नेपियन सी रोड पर स्थित है। यही बंगला उनके दादा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के फाउंडर केसी महिंद्रा ने दशकों पहले किराए पर लिया था। तब आनंद महिंद्रा पैदा भी नहीं हुए थे।

Anand Mahindra Birthday

आनद महिंद्रा

चलाते हैं साधारण कारें

आनंद महिंद्रा चाहें तो दुनिया भर की तमाम लग्जरी कारें अपने गैराज में शामिल कर सकते हैं, लेकिन वो साधारण कारों से चलते हैं। ये महिंद्रा की कारें ही चलाते हैं और फिलहाल वो कंपनी की हालिया लॉन्च महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और अल्तुरस जी4 जैसी एसयूवी चलाते हैं।

Anand Mahindra Birthday

Anand Mahindra Birthday

आनंद महिंद्रा नहीं पहनते घड़ी!

इतना व्यस्त इंसान, वो भी अरबपति अगर घड़ी ना पहने तो अचरत होता है। वो चाहें तो डायमंड से जड़ी राडो पहनें, लेकिन आनंद महिंद्रा घड़ी नहीं पहनते। इसके अलावा सूट-बूट से इतर वो ज्यादातर समय फॉर्मल की जगह कैजुअल कपड़े पहनना पसंद करते हैं।

Anand Mahindra Birthday

Anand Mahindra Birthday

घर में लुंगी पहनते हैं आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा स्वीकार किया है कि घर में वो महंगे नाइटवेयर या आरामदायक कपड़ों की जगह लुंगी पहनते हैं, इसे पूरे भारत का सबसे आरामदायक अटायर कहा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने ये भी माना कि कोविड-19 में लॉकडाउन के दौरान उन्होंने वीडियो कॉल मीटिंग के दौरान भी लुंगी पहनी थी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article