जल्द आ रहा प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स उड़ा देंगे होश, कीमत भी जान लीजिये

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की पसंद लगातार बढ़ रही है। जहां एथर, TVS मोटर और ओला इलेक्ट्रिक ने मार्केट में अपनी धाक जमा ली है वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी ग्रीव्स इलेक्ट्रिक का ब्रैंड एम्पेयर, पिछले एक साल से लगातार अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है। जल्द ही कंपनी अपना नया प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आने वाली है और हाल ही में इस स्कूटर ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा भी पूरी की है।

New Electric Scooter: पिछले कुछ समय से भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को काफी पसंद किया जा रहा है। एक तरफ जहां ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी और TVS मोटर ने इलेक्ट्रिक कार मार्केट में अपनी धाक जमाई है, वहीं दूसरी तरफ ग्रीव्स इलेक्ट्रिक है जो पिछले एक साल से लगातार काफी मुश्किलों का सामना कर रही है। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रैंड एम्पेयर के बारे में अभी भी ज्यादातर लोगों को पता नहीं है। अब हाल ही में कंपनी अपना नया प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आने के बारे में विचार कर रही है। इसे एम्पेयर नेक्सस नाम दिया गया है। इतना ही नहीं, हाल ही में कंपनी के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा भी पूरी कर ली है। आइये जानते हैं कि इस एम्पेयर नेक्सस में आपको क्या खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Ampere Nexus

जल्द आ रहा है ये इलेक्ट्रिक प्रीमियम स्कूटर

कब होगा लॉन्च?

एम्पेयर नेक्सस को भारत में 30 अप्रैल को लॉन्च कर दिया जाएगा। अभी तक एम्पेयर ब्रैंड के तहत कंपनी बजट स्कूटर ही पेश करती आई है लेकिन पहली बार कंपनी ने प्रीमियम स्कूटर पेश करने का फैसला लिया है। इस प्रीमियम स्कूटर को सबसे पहले एक कॉन्सेप्ट के रूप में 2023 ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया गया था। यह एक फॅमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा।

End of Feed