MG 11 सितंबर को भारत में लॉन्च करेगी नई इलेक्ट्रिक कार, दिल खुश कर देगा केबिन

New MG Windsor EV Launch Date: एमजी मोटर इंडिया 11 सितंबर को नई विंडसर इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने हाल में इस ईवी के केबिन की झलक दिखाई है जो काफी आकर्षक नजर आ रहा है। आरामदायक सीट्स के अलावा इसका केबिन हाइटेक फीचर्स से लोडेड होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 11 सितंबर को लॉन्च होगी नई विंडसर
  • एमजी की भारत में नई इलेक्ट्रिक कार
  • केबिन देख जान जाएंगे कितना है बजट

New MG Windsor EV Launch Date: एमजी मोटर इंडिया लंबे समय से नई विंडसर ईवी की टेस्टिंग कर रही है और अब कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। एमजी 11 सितंबर को भारत में नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर लॉन्च करेगी। कंपनी ने हाल में पहली बार इस ईवी के इंटीरियर का टीजर जारी कर दिया है। फोटो को देखते ही समझ आ गया है कि नई विंडसर ईवी का केबिन बहुत खूबसूरत है और प्रीमियम भी है। यहां ब्लैक लेदरेट सीट्स वाली 135 डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट्स दी गई हैं। एमजी ने इस इलेक्ट्रिक कार की पिछली सीट्स पर अडजस्टेबल हेडरेस्ट, 3 पॉइंट सीटबेल्ट, रियर एसी वेंट्स और रियर डिफॉगर दिए हैं। कार को ब्लैक ब्रोन्ज स्कीम का केबिन और एंबिएंट लाइटिंग भी मिली है।

MG Wingsor EV Launch Date

एमजी 11 सितंबर को भारत में नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर लॉन्च करेगी

फीचर्स से लोडेड केबिन

डैशबोर्ड पर नजर डालें तो विंडसर ईवी को 15.6-इंच टचस्क्रीन, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर्स डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक टेलगेट दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से भी कार को बहुत जोरदार बनाया गया है। इसे 6 एयरबैग्स, ईसीएस, टीपीएमएस, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिले हैं। बतौर प्रीमियम कार, अनुमान लगाया जा रहा है कि ईवी के साथ अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम दिया गया है, इस फीचर से अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स कार से जुड़ते हैं। हमारे देश में इस ईवी को 20 लाख रुपये बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

End of Feed