ऑटो न्यूज़

Mahindra की धाकड़ पेशकश, भारत में लॉन्च की बिल्कुल नई XEV 9e Electric SUV

New Mahindra XEV 9e Launched: बीई 6ई के जैसे नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई को भी कंपनी के नए इनग्लो इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। महिंद्रा एक्सईवी 9ई की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये रखी है। कंपपनी ने जानकारी दी है कि इसकी डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू हो जाएगी।

Image

कंपनी ने जानकारी दी है कि इसकी डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू हो जाएगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा एक्सईवी 9ई भारत में लॉन्च
  • 21.90 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • शानदार दिखती है Electric SUV

New Mahindra XEV 9e Launched: महिंद्रा ने भारत में नई एक्सईवी 9ई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है जो दिखने में जोरदार है। कंपनी ने इसके साथ बीई 6ई भी लॉन्च की है जो कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी है। महिंद्रा ने 2022 में शोकेस किए एक्सयूवी.ई8 कॉन्सेप्ट पर नई एक्सईवी 9ई को तैयार किया है। बीई 6ई के जैसे नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई को भी कंपनी के नए इनग्लो इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। महिंद्रा एक्सईवी 9ई की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसकी डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू हो जाएगी।

कॉन्सेप्ट से बिल्कुल मिलती कार

महिंद्रा ने नई एक्सईवी 9ई को बिल्कुल कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही बनाया है। दिखने में ये काफी आकर्षक है। अगला हिस्सा जोरदार नजर आता है और पूरे चेहरे को घेरता एलईडी लाइट बार भी इसे दिया गया है। इसकी झुकती हुई छत भी काफी अच्छी लग रही है जो इसे कूपे स्टाइल देती है। पिछले हिस्से को देखें तो इसमें पतले टेललैंप और इसी डिजाइन से मेल खाते एलईडी डीआरएल दिए गए हैं।

कितना खास है इसका केबिन

नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई का केबिन भी कॉन्सेप्ट मॉडल से मेल खाता है और बहुत जोरदार दिखता है। इसके साथ तीन डिस्प्ले दिए गए हैं जो लगभग पूरे डैशबोर्ड को घेर लेते हैं। यहां को ड्राइवर डिस्प्ले भी यूजर्स को मिलेगा। केबिन में 2 स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील बहुत आधुनिक है और कई सारे कंट्रोल्स के साथ आता है। ये 5-सीटर का है जिसमें आपको 663 लीटर बूट स्पेस और अलग से 150 लीटर का फ्रंक मिलेगा।

कितनी दमदार है एक्सईवी 9ई

मेकेनिकल्स की बात करें तो नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई को 2 बैटरी पैक विकल्प मिले हैं, इनमें पहला 59 किलोवाट आर का है और दूसरा 79 किलोवाट आर का है। 59 किलोवाट आर बैटरी के साथ 170 किलोवाट पावर इलेक्ट्रिक मोटर जनरेट करती है, वहीं दमदार बैटरी पैक में ये मोटर 210 किलोवाट पावर और 380 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने पर इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 656 किमी तक चलाया जा सकता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article