Kia EV9 इलेक्ट्रिक SUV का नया टीजर जारी, सिंगल चार्ज में चलेगी 541 KM तक

New Kia EV9 Teased Again: किआ इंडिया ने आगामी ईवी9 इलेक्ट्रिक एसयूवी का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी 3 अक्टूबर 2024 को भारतीय मार्केट में नई ईवी9 लॉन्च करेगी। किआ ने जानकारी दी है कि नई ईवी9 इलेक्ट्रिक एसयूवी को सिंगल चार्ज में 541 किमी तक चलाया जा सकेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • किआ ईवी9 का नया टीजर जारी
  • 3 अक्टूबर को देश में होगी लॉन्च
  • सिंगल चार्ज में चलेगी 541 किमी

New Kia EV9 Teased Again: किआ 3 अक्टूबर 2024 को भारतीय मार्केट में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसका नाम ईवी9 है। कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले नया टीजर जारी कर दिया है जिसमें इस कार की रूपरेखा दिखी है। हालांकि विदेशी मार्केट में ये पहले से उपलब्ध है, तो इसकी जानकारी हमें है। किआ इंडिया की ये दूसरी एसयूवी होगी जो ईवी6 के बाद देश में लॉन्च की जाने वाली है। ये नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पिछले साल हुए ऑटो एक्सपो में शोकेस की गई थी जो लुक और स्टाइल के मामले में जानदार है। इसके अलावा कंपनी नई जनरेशन कार्निवल प्रीमियम एमपीवी भी भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है।

Kia EV9 Teased Ahead Of Launch

कंनी ने के लॉ्च से ले या जर री कर िया है जिसें इस ार की रूपरखा िखी

कितनी होगी ईवी9 की रेंज

किआ ने जानकारी दी है कि नई ईवी9 इलेक्ट्रिक एसयूवी को सिंगल चार्ज में 541 किमी तक चलाया जा सकेगा। इसमें 150 किलोवाट इलेक्ट्रिक ममोटर लगी होगी जो 9.4 सेकंड में इसे 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पर पहुंचाती है। इसे सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर 239 किमी तक चलाया जा सकेगा, यानी ये अल्ट्रा फास्ट स्पीड चार्जर से लैस होगी। फीचर्स पर नजर डालें तो नई ईवी9 को लेवल 3 एडीएएस मिलेगा जो खूब सारे सेंसर्स और दो लाइडार, रडार और कैमरा की मदद से 360 डिग्री व्यू कवर करेगा।

End of Feed