2024 Hyundai Alcazar Launched: ह्यून्दे इंडिया ने 2024 एल्कजार फेसलिफ्ट एसयूवी भारत में लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये है। 6 और 7-सीटर लेआउट में उपलब्ध इस एसयूवी को कंपनी ने 4 ट्रिम्स - एग्जीक्यूटिव, प्रेस्टीज, प्लैटिनम और सिग्नेचर में लॉन्च किया है। डीजल वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये रखी गई है। नई एसयूवी के स्टाइल और डिजाइन में बड़े बदलाव किए गए हैं और पुराने मॉडल के मुकाबले ये बिल्कुल बदल गई है। इसे 8 रंगों में लॉन्च किया गया है।
देती है जोरदार माइलेज
2024 एल्कजार फेसलिफ्ट के साथ 1.5-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल और 1.5-लीटर सीआरडीआई डीजल इंजन दिए गए हैं जो आईएसजी तकनीक से लैस है। इसक पेट्रोल इंजन 160 पीएस ताकत और 253 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स दिए है। डीजल इंजन की बात करें तो ये 116 पीएस ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प में मिले हैं।
जोरदार माइलेज देगी
ह्यून्दे ने जानकारी दी है कि एल्कजार फेसलिफ्ट एसयूवी का पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 1705 किमी/लीटर माइलेज देता है, वहीं इसका ऑटोमैटिक वेरिएंट 18 किमी/लीटर तक माइलेज निकालता है। डीजल मैनुअल की बात करें तो ये सबसे ज्यादा 20.4 किमी/लीटर तक माइलेज देता है और इसका ऑटोमैटिक वर्जन 18.1 किमी तक चलता है। कुल मिलाकर साइज के हिसाब से 2024 एल्कजार एसयूवी काफी आकर्षक माइलेज ऑफर कर रही है।
हाइटेक फीचर्स से लैस
ह्यून्दे ने पहले ही जानकारी दे दी है कि नई एल्कजार फेसलिफ्ट के साथ खूब सारे हाइटेक फीचर्स मिलेंगे, इनमें लेवल 2 एडीएएस शामिल हैं। अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम से खूब सारे सेफ्टी फीचर्स एसयूवी के साथ जुड़ जाते हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, बड़े साइज के डुअल डिजिटल डिस्प्ले, पिछली वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और ऐसे ही कई हाइटेक फीचर्स एसयूवी को मिले हैं।
