बीत गई दिवाली, मगर TATA की कारों पर अब भी है ऑफर, सस्ते में खरीदें टियागो, टिगोर, पंच, अल्ट्रोज और हैरियर

Offer On Tata Cars: इस महीने टाटा हैरियर और सफारी के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर कुल 1.4 लाख रुपये की छूट ले सकते हैं। ऑफर्स में कैश छूट, एक्सचेंज ऑफर और कॉर्पोरेट बोनस शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कारों पर ऑफर बरकरार
  • नवंबर तक सस्ते में खरीदें
  • पंच और हैरियर पर ऑफर

Offer On Tata Cars: दिवाली के बाद भी टाटा कारों (Tata Cars) पर ऑफर बरकरार है। ये ऑफर पूरे नवंबर महीने चलेगा। आप इस महीने टाटा हैरियर और सफारी के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर कुल 1.4 लाख रुपये की छूट ले सकते हैं। ऑफर्स में कैश छूट, एक्सचेंज ऑफर और कॉर्पोरेट बोनस शामिल हैं।

टाटा टियागो और टिगोर

इन कारों के पेट्रोल मॉडलों पर 55,000 रु तक की कुल छूट मिल रही है। लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑफर में 35,000 रु की कैश छूट, 15,000 का एक्सचेंज बोनस और 5,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

End of Feed